Gold Rate Today: सोना-चांदी की हालत पतली, जानें गोल्ड के नए रेट

Top Haryana, New Delhi: सोना या चांदी अगर आप खरीदने या निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। आज 2 मई 2025 को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखी गई है। हाल ही में गोल्ड के दाम 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए थे, लेकिन अब लगातार गिरावट का दौर जारी है।
सोना हुआ सस्ता
आज सोने की कीमत में करीब 2 हजार 500 रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई है। 22 कैरेट गोल्ड की कीमत अब लगभग 87 हजार से 88 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच है। वहीं अगर 24 कैरेट सोने की बात करें तो उसकी कीमत अब 95 हजार 600 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है।
यह भी पढ़ें- New tax rules: अब देश में इन चीजों पर भी देना होगा टैक्स, IT विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन
22 अप्रैल को गोल्ड के दामों ने 1 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर लिया था। इसके बाद से कीमतों में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है। यह गिरावट निवेश करने वालों के लिए एक अच्छा मौका हो सकता है।
चांदी भी हुई सस्ती
केवल सोना ही नहीं चांदी के भाव में भी गिरावट देखने को मिल रही है। 1 किलोग्राम चांदी की कीमत अब लगभग 98 हजार रुपये के आसपास है। कुछ ही दिन पहले चांदी के दाम 1 लाख रुपये के पार जा चुके थे। अब इसमें भी ठहराव आ गया है।
कीमतों में उतार-चढ़ाव क्यों?
भारत में सोने और चांदी की कीमतें कई कारणों से बदलती रहती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बदलाव डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, इंपोर्ट ड्यूटी, और देश की आर्थिक स्थिति जैसे कारणों से दामों में रोज़ बदलाव आता है। त्योहारों का सीजन, शादी-ब्याह का समय और बाजार की मांग भी कीमतों को प्रभावित करते हैं।
प्रमुख शहरों के ताजा दाम
देश के अलग-अलग शहरों में भी आज गोल्ड और सिल्वर के रेट्स में बदलाव देखा गया है।
दिल्ली
22 कैरेट गोल्ड का भाव 87 हजार 750 रुपये प्रति 10 ग्राम। 24 कैरेट गोल्ड का भाव 95 हजार 660 रुपये प्रति 10 ग्राम।
चेन्नई
22 कैरेट गोल्ड का भाव 87 हजार 550 रुपये प्रति 10 ग्राम। 24 कैरेट गोल्ड का भाव 95 हजार 660 रुपये प्रति 10 ग्राम।
क्या अभी निवेश करना सही होगा?
अगर आप सोने या चांदी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए बेहतर हो सकता है, क्योंकि कीमतें कुछ हद तक नीचे आई हैं। हालांकि, निवेश करने से पहले बाजार की स्थिति को अच्छी तरह समझ लेना जरूरी है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में कीमतें और भी घट सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Income Tax: विरासत में मिली प्रॉपर्टी पर कितना टैक्स देना पड़ता है? जानें