top haryana

Today weather: देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Today weather: पूरे देश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है, आइए जानें कहां-कहां होगी भारी बारिश...
 
मानसून
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: देशभर में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और अधिकतर राज्यों में अच्छी बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

खासकर 13 और 14 जुलाई को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही देश के पहाड़ी, पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

उत्तर भारत में बारिश का जोर

दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। दिल्ली में 12 से 17 जुलाई तक रोजाना गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। हालांकि कभी-कभी धूप निकलने से उमस फिर बढ़ सकती है।

उत्तर प्रदेश का मौसम

यूपी के कई जिलों में आज बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। शनिवार, रविवार और सावन के पहले सोमवार को मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। विशेषकर उत्तराखंड से सटे जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

चित्रकूट, बांदा, झांसी, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी सहित 48 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

बिहार और झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार में मानसून एक्टिव है और मौसम विभाग ने पटना, नवादा, जहानाबाद, जमुई, नालंदा और अरवल समेत 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। यहां तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की संभावना है।

वहीं झारखंड के कई जिलों में 13 से 15 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। देवघर, दुमका, गोड्डा और साहेबगंज जैसे जिलों में ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

राजस्थान और हरियाणा में मानसूनी रफ्तार तेज

राजस्थान में बीते कुछ दिनों से अच्छी बारिश हो रही है। अगले एक-दो सप्ताह तक राज्य में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है और सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।

पश्चिमी राजस्थान में भी अच्छी बारिश का अनुमान है। हरियाणा में भी बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश का खतरा

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 13 से 15 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते इन इलाकों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में लैंडस्लाइड का भी खतरा बना हुआ है।

महाराष्ट्र और गुजरात में भी बारिश का दौर

मुंबई और महाराष्ट्र के कई जिलों में अगले कुछ दिन हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। गुजरात के कुछ हिस्सों में भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा।