top haryana

Limit Of Gold Storage: शादीशुदा महिला, कुंवारी और पुरुष कितने ग्राम तक रख सकते हैं सोना? जानिए इनकम टैक्स का नियम

Limit Of Gold Storage: त्योहारों या शादी में खरीदा गया सोना अब सवालों में पड़ सकता है अगर आप इनकम टैक्स के नियम नहीं जानते…

 
Limit Of Gold Storage: शादीशुदा महिला, कुंवारी और पुरुष कितने ग्राम तक रख सकते हैं सोना? जानिए इनकम टैक्स का नियम
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: भारत में सोना सिर्फ आभूषण या फैशन का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और निवेश का भी अहम ज़रिया है| खास मौकों जैसे शादी (Wedding) या त्योहारों (Festivals) पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है| लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में कितनी मात्रा में सोना रखना (Limit Of Gold Storage) कानूनी रूप से सही है?
अगर नहीं, तो अब जान लीजिए, क्योंकि इनकम टैक्स विभाग ने इसको लेकर कुछ नियम तय कर रखे हैं| इन नियमों को नजरअंदाज करना आपको मुश्किल में डाल सकता है|

 Also Read- Gold Tax Rules: सोना बेचने पर कितना लगेगा टैक्स? नए नियम जानना ज़रूरी है वरना हो सकती है कार्रवाई

घर में Gold रखने के नियम क्या कहते हैं?
भारत सरकार के आयकर विभाग (Income Tax Department) के अनुसार, हर व्यक्ति के पास घर में सीमित मात्रा में ही सोना रखने की छूट है| अगर आप इससे ज्यादा सोना रखते हैं, तो आपको उसकी खरीद या प्राप्ति का वैध स्रोत (Proof of Source) दिखाना पड़ेगा|

हालांकि, जिन लोगों के पास इनकम और टैक्स से जुड़े सभी दस्तावेज (Income & Tax Documents) मौजूद हैं, उनके लिए घर में सोना रखने की कोई ऊपरी सीमा (No Upper Limit) नहीं है| वे अपनी आय के अनुसार अनलिमिटेड सोना घर में रख सकते हैं|

Gold रखने की तय सीमा किसके लिए कितनी?
यदि आपके पास इनकम या टैक्स का रिकॉर्ड नहीं है, तो आप घर में सिर्फ तय सीमा के अनुसार ही सोना रख सकते हैं| ये सीमा इस प्रकार है:
शादीशुदा महिला (Married Woman)- 500 ग्राम तक सोना रखने की अनुमति है|
अविवाहित महिला (Unmarried Woman)- 250 ग्राम तक सोना रखा जा सकता है|
पुरुष (Male)- केवल 100 ग्राम तक ही सोना घर में रखा जा सकता है|

यह सीमा प्रति व्यक्ति (Per Person) के आधार पर तय की गई है| उदाहरण के लिए, अगर एक ही परिवार में दो विवाहित महिलाएं हैं, तो दोनों मिलकर कुल 1 किलो सोना घर में रख सकती हैं|

Also Read- Repo Rate: होम लोन लेने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, आरबीआई ने लिया बड़ा फैसला

ध्यान रखें
अगर आपके पास टैक्स और इनकम से जुड़े डॉक्यूमेंट्स नहीं हैं और आप तय सीमा से ज्यादा सोना रखते हैं, तो इनकम टैक्स विभाग छापेमारी के दौरान सवाल पूछ सकता है और ज़ब्ती की कार्रवाई भी कर सकता है|

सोना खरीदना कोई गलत बात नहीं है, लेकिन उसे घर में रखने के लिए इनकम टैक्स के नियमों को जानना और फॉलो करना बेहद जरूरी है| इससे न सिर्फ आप कानूनी पचड़ों से बच सकते हैं, बल्कि अपने कीमती निवेश को भी सुरक्षित रख सकते हैं|