top haryana

Repo Rate: होम लोन लेने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, आरबीआई ने लिया बड़ा फैसला

Repo Rate: RBI ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अब होम लोन लेने वालों के लिए रेपो रेट को घटाने की तैयारी करी है, आइए जानें इसके बारें में विस्तार से...
 
होम लोन
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: आने वालें महीनों में होम लोन लेने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आ सकती है। दरअसल आरबीआई बैंक ने अब होम लोन पर रेपो रेट को कम करने का ऐलान करने का विचार किया है। आइए जानें नीचे पूरी खबर में...

अब तक दो बार घटा है रेपो रेट

इस साल की शुरुआत में रेपो रेट 6.5% था। फरवरी में आरबीआई ने रेपो रेट में 32 बेसिस पॉइंट्स की कमी की थी। इसके बाद अप्रैल में फिर से 25 बेसिस पॉइंट्स कम किया गया। अब रेपो रेट घटकर 6% रह गया है।

यह भी पढ़ें-Haryana News: मुख्यमंत्री सैनी ने हरियाणा के इन जिलों को दिया बड़ा तोहफा, अब होगा ये काम

अगले महीने फिर कटौती की उम्मीद
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जून में रेपो रेट में एक बार फिर 0.25% यानी 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो रेपो रेट 5.75% हो जाएगा। इससे बैंक भी अपने लोन सस्ते कर सकते हैं, जिसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिलेगा।

क्या है रेपो रेट?
रेपो रेट वह दर होती है जिस पर RBI बैंकों को कर्ज देता है। जब RBI रेपो रेट कम करता है, तो बैंक भी सस्ते दर पर लोन लेते हैं और ग्राहकों को भी सस्ती EMI पर लोन देने लगते हैं।

6 जून को हो सकता है ऐलान
4 और 5 जून को RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक होगी। इसके बाद 6 जून को सुबह 10 बजे RBI के गवर्नर संजय मल्होत्रा पॉलिसी का ऐलान करेंगे। इस समय सभी की नजर इसी बात पर होगी कि क्या रेपो रेट में फिर से कटौती की जाएगी। विशेषज्ञों का कहना है कि देश में महंगाई दर (Inflation) लगातार RBI के तय 4% के लक्ष्य से नीचे बनी हुई है। ऐसे में RBI के पास ब्याज दर घटाने की गुंजाइश है।

इकोनॉमिक ग्रोथ पर भी है RBI का फोकस
RBI अब आर्थिक विकास (Economic Growth) पर भी ध्यान दे रहा है। अप्रैल में जब रेपो रेट घटाया गया था, तब RBI ने अपनी मॉनेटरी पॉलिसी को "न्यूट्रल" से बदलकर "अकोमोडेटिव" कर दिया था। अकोमोडेटिव पॉलिसी का मतलब होता है कि RBI बाजार में ज्यादा पैसा पहुंचाना चाहता है ताकि लोग ज्यादा खर्च करें, लोन लें और निवेश करें। इससे देश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलती है।

नतीजा लोन हो सकते हैं और सस्ते
अगर जून में RBI फिर से रेपो रेट घटाता है, तो यह बैंकिंग सेक्टर के लिए भी राहत की बात होगी। इससे होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की ब्याज दरें और घट सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Haryana News: गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए बना लुटेरा, 5 लाख की लूट, फिर हुआ ये कांड