Gold Tax Rules: सोना बेचने पर कितना लगेगा टैक्स? नए नियम जानना ज़रूरी है वरना हो सकती है कार्रवाई
Income Tax on Gold Selling: अब 2 साल से पहले या बाद में सोना बेचने पर अलग-अलग टैक्स देना होगा, अगर आपने हाल ही में घर में रखा सोना (Gold) बेचा है या बेचने की सोच रहे हैं तो...

Top Haryana: अगर आपने हाल ही में घर में रखा सोना (Gold) बेचा है या बेचने का विचार बना रहे हैं, तो इस खबर को जरूर पढ़ें| आयकर विभाग (Income Tax Department) ने सोने की खरीद, बिक्री और रखने को लेकर कुछ सक्त नियम बनाए हैं, जिनका पालन करना बेहद जरूरी है| इन नियमों को नजरअंदाज करने पर आपको नोटिस या जुर्माना झेलना पड़ सकता है|
यह भी पढ़ें- Gold Rate Today: डोनाल्ड ट्रंप के फैसले के बाद बढ़ा सोने का भाव, जानिए आज का ताजा रेट
गहने, बिस्कुट या सिक्का… किसी भी रूप में सोना बेचने पर देना होगा टैक्स
अगर आप सोने के गहने, गोल्ड बिस्कुट या सिक्के (Gold Coins) बेचते हैं तो इससे होने वाले मुनाफे पर इनकम टैक्स देना होगा| टैक्स दो तरीकों से लगाया जाता है –
1. शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन (Short Term Capital Gain)
अगर आपने सोना खरीदने के दो साल के अंदर बेच दिया है तो इससे हुए लाभ पर 20% टैक्स देना होगा| पहले ये दर 15% थी, लेकिन अब इसमें बढ़ोतरी की गई है|
इसके अलावा, 4% सेस (Cess) भी जुड़ता है, जिससे कुल टैक्स दर 20.8% हो जाती है|
उदाहरण: अगर आपने ₹1 लाख का सोना खरीदा और दो साल के भीतर उसे ₹1.5 लाख में बेच दिया, तो ₹50,000 के मुनाफे पर आपको टैक्स देना होगा|
2. लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (Long Term Capital Gain)
अगर आपने सोना दो साल बाद बेचा है, तो उस पर 12.5% टैक्स देना होगा| पहले यह दर 10% थी, जिसे जुलाई 2024 के बजट में बढ़ाया गया है|
हालांकि, अगर मुनाफा ₹1.25 लाख तक है, तो उस पर कोई टैक्स नहीं लगेगा यानी ये रकम टैक्स फ्री रहेगी|
आपकी सालाना कमाई में जुड़ता है गोल्ड से हुआ मुनाफा
सोना बेचने से जो फायदा होता है, वो आपकी सालभर की कुल इनकम में जोड़ा जाता है| अगर मुनाफा जोड़ने के बाद भी आपकी कमाई टैक्स फ्री स्लैब में आती है तो आपको कोई टैक्स नहीं देना होगा|
आप चाहें तो पुराना टैक्स स्लैब चुनें या नया टैक्स सिस्टम, दोनों में विकल्प मौजूद है|
क्या है जरूरी ध्यान रखने वाली बातें?
- सोने की बिक्री से पहले यह जरूर जांच लें कि आपने उसे कितने समय तक अपने पास रखा|
- सभी दस्तावेज सुरक्षित रखें, जिससे आप मुनाफे की गणना सही तरीके से कर सकें|
- टैक्स की प्लानिंग करते समय सोने से मिली इनकम को न भूलें, वरना विभाग जांच कर सकता है|
अगर आप निवेश या जरूरत के लिए सोना बेचते हैं तो इस पर लगने वाले टैक्स के नियमों को समझना बेहद जरूरी है| समय के अनुसार नियमों में बदलाव होते हैं, इसलिए अपडेट रहना ही समझदारी है| छोटे-छोटे नियमों की अनदेखी आपके लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है|
यह भी पढ़ें- Repo Rate: होम लोन लेने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, आरबीआई ने लिया बड़ा फैसला
हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें-