top haryana

Haryana Weather Update: हरियाणा में इन जगहों पर बरसेंगे बादल, जानें मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज एक बार फिर से आसमान में बादल छा गए हैं, आइए जानें कहां-कहां होगी बारिश...
 
Haryana News: हरियाणा में 1 अक्टूबर से शुरू होगी बाजरे की सरकारी खरीद, जानें MSP और तैयारियां
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में रुक-रुककर हल्की बारिश देखने को मिलेगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहावना हो जाएगा। स्काईमेट वेदर और भारत मौसम विज्ञान विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक 15 सितंबर के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है।

हवाओं का बदलता रुख

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी हवाएं अब उत्तर-पश्चिमी दिशा की ओर मुड़ गई हैं और दिल्ली-एनसीआर की तरफ बढ़ रही हैं। इसी बदलाव के कारण 16 से 18 सितंबर तक हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

मानसून का असर हरियाणा पर

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि 16 सितंबर तक मानसून की सक्रियता थोड़ी धीमी रहेगी। उसके बाद इसमें तेजी आएगी। इससे खासकर उत्तरी हरियाणा के जिलों में बारिश की मात्रा बढ़ सकती है।

16 सितंबर का मौसम पूर्वानुमान

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों में मौसम साफ और स्थिर रहने की संभावना है।

17 सितंबर का मौसम पूर्वानुमान

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में हल्की बूंदाबांदी जारी रह सकती है। कैथल, जींद, पानीपत और सोनीपत के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश की संभावना है। बाकी जिलों में मौसम शुष्क और साफ रहने की उम्मीद है।

18 सितंबर का मौसम पूर्वानुमान

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल के ज्यादातर हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। कैथल, जींद, पानीपत और सोनीपत में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम साफ और सामान्य रहने का अनुमान है।

किसानों और आमजन के लिए राहत

मौसम विभाग के अनुसार यह बारिश किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी। खरीफ फसलों को समय पर नमी मिलने से उनकी वृद्धि अच्छी होगी। वहीं आम जनता को भी तपती गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।