top haryana

Masoom Sharma In Bollywood: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए बड़ी उपलब्धि, मासूम शर्मा की बॉलीवुड में एंट्री

Masoom Sharma In Bollywood: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए यह गर्व का मौका है। आइए जानें पूरी खबर...
 
Masoom Sharma
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: मशहूर सिंगर मासूम शर्मा ने आखिरकार बॉलीवुड में कदम रख दिया है। अपने दमदार और अलग अंदाज वाले गानों की वजह से चर्चा में रहने वाले मासूम शर्मा अब हिंदी फिल्मों में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।

इस फिल्म में गाया गाना

मासूम शर्मा को बॉलीवुड फिल्म सन्नी संस्कारी की तुलसी कुमारी में गाने का मौका मिला है। इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग पनवाड़ी एक फोक मिक्स गाना है। गाने का हरियाणवी हिस्सा मासूम शर्मा ने गाया है जबकि भोजपुरी हिस्सा मशहूर गायक खेसारी लाल यादव ने गाया है। गाने में रैप का तड़का शिवाजी ने लगाया है।

कब होगी फिल्म रिलीज

यह फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसे करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म में वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सर्राफ जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

खुद मासूम शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को यह खुशखबरी दी। उन्होंने गाने का मुखड़ा गाकर शेयर किया जिसके बोल हैं “पनवाड़ी के पीछे वाली पतली गली में हैं तुम्हारे सजन की कोठरी।”

प्रीतम से खास मुलाकात

कुछ समय पहले ही मासूम शर्मा ने संगीतकार प्रीतम के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि उन्हें प्रीतम दा के बनाए संगीत पर गाने का सौभाग्य मिला है। यह उनके करियर का बड़ा मौका है जिसने उनके फैन्स की उम्मीदों को और बढ़ा दिया।

विवादों में भी रहे सुर्खियों में

मासूम शर्मा इस साल मार्च में तब चर्चा में आए थे जब हरियाणा सरकार ने गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गानों पर प्रतिबंध लगाया था। सरकार ने कई गाने यूट्यूब से हटवा दिए थे जिनमें सबसे ज्यादा 8 गाने मासूम शर्मा के थे। इन गानों को 250 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा गया था।

गानों पर बैन लगने के बाद मासूम शर्मा ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपना दर्द जाहिर किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सरकार में उच्च पद पर बैठे एक अधिकारी ने उनके गाने बैन करवाए। इसके बाद यह मामला विवादों में घिर गया और वह लगातार सुर्खियों में बने रहे।

फैंस के लिए खुशी का मौका

हालांकि अब मासूम शर्मा की बॉलीवुड एंट्री उनके फैंस के लिए खुशी का बड़ा मौका है। हरियाणवी म्यूजिक से बॉलीवुड तक का यह सफर न सिर्फ उनके करियर के लिए मील का पत्थर है बल्कि हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है।