Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में अगले दो दिनों में होगी जबरदस्त बारिश, जानें मौसम विभाग की रिपोर्ट

Top Haryana: हरियाणा में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। प्रदेश में मौसम ने करवट ली है और कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन यानी 24 और 25 जुलाई 2025 के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
खासकर 24 जुलाई को राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं कुछ जिलों में तेज बारिश और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
अभी किन जिलों में हो रही बारिश?
फिलहाल हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश शुरू हो चुकी है। पानीपत और चरखी दादरी में हल्की बूंदाबांदी हो रही है जबकि जींद और पलवल में तेज बारिश दर्ज की गई है। महेंद्रगढ़ में धूप के साथ हल्की बारिश हो रही है। इन बदलावों से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
इन जिलों में हो सकती है हल्की बारिश
मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में जिन जिलों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। उनमें चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, रोहतक, जींद और कैथल शामिल हैं। इसके अलावा कुछ स्थानों पर तेज बारिश और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम को देखते हुए सावधानी बरतें।
24 जुलाई का पूर्वानुमान
24 जुलाई को हरियाणा के 16 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, मेवात और फरीदाबाद में हल्की बारिश हो सकती है।
पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में 25-50% बारिश की संभावना है। जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 50-75% तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।
25 जुलाई को मौसम रहेगा साफ
25 जुलाई को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में बारिश की संभावना नहीं है और मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बाकी 16 जिलों में 0 से 25 प्रतिशत तक हल्की बारिश हो सकती है।
हथिनीकुंड बैराज पर बढ़ा जलस्तर
पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बारिश का असर हरियाणा के यमुनानगर जिले स्थित हथिनीकुंड बैराज पर दिखने लगा है। मंगलवार को बैराज का जलस्तर बढ़कर करीब 65 हजार क्यूसेक पहुंच गया। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए बैराज के सभी 18 गेट खोल दिए गए हैं जिनमें से 3 गेट यूपी और 15 हरियाणा में हैं।