Haryana Today Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, 27 और 28 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट

Top Haryana: हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से जहां मौसम साफ बना हुआ था वहीं अब बारिश की गतिविधियों में फिर से तेजी आने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। खासकर 27 और 28 जुलाई को हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है।
कुछ जिलों में हल्की बारिश
शनिवार यानी 26 जुलाई को हरियाणा के अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के 15 जिलों में बारिश की कोई संभावना नहीं है।
हालांकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। यहां 0 से 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना जताई गई है।
27 जुलाई से बढ़ेगी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 24 से 26 जुलाई के बीच मानसून थोड़ा कमजोर रहा लेकिन 27 जुलाई से एक बार फिर मानसून एक्टिव हो जाएगा। इस दिन सिरसा और फतेहाबाद को छोड़कर हरियाणा के बाकी सभी जिलों में बारिश की संभावना है।
हिसार, जींद, भिवानी में 0 से 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। कुरुक्षेत्र, कैथल, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और झज्जर में 25 से 50 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है।
पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है।
28 जुलाई को भारी बारिश का यलो अलर्ट
28 जुलाई को पूरे हरियाणा में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। इस दिन सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। सिरसा में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है।
फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल और कुरुक्षेत्र में 25 से 50 प्रतिशत बारिश हो सकती है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत और रोहतक में 50 से 75 प्रतिशत बारिश का अनुमान है।
चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात (नूंह) और पलवल में 75 से 100 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। इन 8 जिलों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है जिससे इन क्षेत्रों में भारी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है।