top haryana

Haryana News: Hero के इस प्लांट में लगी आग, एक की मौत कई घायल

Haryana News: रेवाड़ी के हिरो मोटो कॉर्प कंपनी में आग की खबर सामने आई है। आइए जानें इस खबर में पूरी जानकारी

 
Haryana News: Hero के इस प्लांट में लगी आग, एक की मौत कई घायल
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: रेवाड़ी के धारूहेड़ा में स्थित HERO मोटो कॉर्प कंपनी के प्लांट में आग लग गई। आपको जानकारी के लिए बता दें कि इसकी स्थापना 1985 में हुई। हरियाणा में हीरो का यह सबसे बड़ा प्लांट हैं। इसमें दो पहिया वाहनों का निर्माण किया जाता हैं। साल 2006 में एक एक्सटेंशन बिल्डिंग बनाई गई। जिसमें अस्थाई वर्क हुआ था।

रात को 12 बजे इसी एक्सटेंशन बिल्डिंग में आग लग गई। आग लगने की घटना के समय यहां पर करीब 10 मजदूर थे। आग इतनी तेज थी कि इसने सभी को अपनी लपेटों में ले लिया। इस घटना से एक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उसके कुछ साथी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना से कंपनी में हडकंप मच गया।

घटना के बाद से सभी कर्मचारी डरे हुए हैं। HERO मोटो कॉर्प कंपनी के प्लांट में भिवाड़ी के हाकम खान की मौत हुई है। हाकम खान कंपनी में सुपरवाईजर के पद पर काम करता था, जिसने साल 2001 में कंपनी ज्वाइन की थी।

हाकम खान के बेटे इमरान ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई हैं, उन्हें केवल उनके पिता का मोबाइल दिया गया है। जहां पर आग लगने के कारण कंपनी में भगदड़ मच गई। इसी दौरान छत का एक हिस्सा भी टूटकर गिर गया गया। जिसके नीचे करीब 6-7 कर्मचारी दब गए।

सभी को घायल अवस्था में तत्काल निकाला गया। वहीं दमकल विभाग को सूचित किया गया। घायल कर्मचारियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। दमकल की टीमों ने आगे पर काबू पाने का प्रयास किया काफी मशकत के बाद में आग पर काबू पा लिया गया। इसी दौरान वर्कशॉप की छत गिर गई। करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

दमकल विभाग की 7 टीमें कंपनी में शैड को हटाकर सर्च अभियान चला रही हैं। आग पर काबू पाने के तुरंत टीमें इस कार्य में जुट गई थी। आपको बता दें कि इस घटना के बाद से कंपनी के द्वारा मुख्य द्वार पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसी को भी कंपनी के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। वहीं इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं।