top haryana

Haryana news: हरियाणा में PGI रोहतक में पकड़ा गया फर्जी डॉक्टर, बिना डिग्री के कर रहा था इलाज

Haryana news: हरियाणा के PGI रोहतक से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आइए जानें पूरा मामला...
 
हरियाणा में PGI रोहतक में पकड़ा गया फर्जी डॉक्टर, बिना डिग्री के कर रहा था इलाज
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana news: हरियाणा के रोहतक जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। PGI रोहतक (पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान) की एमएस ओपीडी में एक फर्जी डॉक्टर पकड़ा गया, जो वहां इंटर्न डॉक्टर बनकर मरीजों का इलाज कर रहा था।

सिक्योरिटी को हुआ शक

PGI के सुरक्षाकर्मियों और स्टाफ को उस व्यक्ति की हरकतों पर शक हुआ। जब उससे पूछताछ की गई तो वह सही जानकारी नहीं दे पाया। इसके बाद सिक्योरिटी गार्डों ने तुरंत उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जांच में पता चला कि वह न तो डॉक्टर है और न ही उसके पास कोई मेडिकल डिग्री है।

फर्जी डॉक्टर की पहचान

पकड़े गए व्यक्ति का नाम साहद है जो सोनीपत जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि साहद इंटर्न डॉक्टर कृष्ण गहलावत के नाम पर अस्पताल में घूम रहा था और मरीजों को देखकर उन्हें इलाज की सलाह भी दे रहा था।

सिर्फ डिप्लोमा किया, डॉक्टर बनकर कर रहा था काम

जांच में यह भी पता चला है कि साहद ने केवल 12वीं कक्षा के बाद पेशेंट केयर असिस्टेंट (PCA) का एक डिप्लोमा किया हुआ है। लेकिन वह बिना किसी मेडिकल डिग्री या प्रशिक्षण के खुद को डॉक्टर बताकर अस्पताल में खुलेआम मरीजों का इलाज कर रहा था।

पुलिस कर रही है जांच

PGI प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अब मामले की पूरी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह अस्पताल में कब से सक्रिय था उसे अंदर तक कैसे पहुंच मिली और क्या किसी कर्मचारी की इसमें मिलीभगत थी।

अस्पताल प्रशासन में हड़कंप

इस घटना के बाद PGI रोहतक प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की पुनः समीक्षा करने का फैसला लिया है ताकि भविष्य में कोई भी बिना पहचान और अनुमति के अस्पताल परिसर में घुस न सके।