Haryana news: हरियाणा में आज कैबिनेट मीटिंग, इन योजनाओं पर हो सकता है बड़ा फैसला
top haryana

Haryana news: हरियाणा में आज कैबिनेट मीटिंग, इन योजनाओं पर हो सकता है बड़ा फैसला

Haryana news: हरियाणा में कैबिनेट मीटिंग आज होने जा रही है। जिसमें महिलाओं के लिए और नई नीतियों पर सरकार बड़े फसीले ले सकती है, आइए जानें
 
हरियाणा में आज कैबिनेट मीटिंग
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: हरियाणा की राजनीति से जुड़ी एक अहम खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज अपने निवास पर राज्य मंत्रिमंडल यानी कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। खास तौर पर नई एक्साइज (आबकारी) नीति, महिलाओं के लिए लाई गई लाडो लक्ष्मी योजना, और सरकारी नौकरियों के नियमों में बदलाव जैसे कई मुद्दों पर चर्चा होगी।

नई शराब नीति पर मुहर संभव

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी तैयार कर ली है। इस पॉलिसी को कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। एक्साइज विभाग ने पड़ोसी राज्यों की नीतियों का अध्ययन करके यह नई नीति बनाई है। इस पॉलिसी के जरिए सरकार का लक्ष्य है कि राज्य को 1 हजार 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का राजस्व मिले।

यह भी पढ़ें- Cheque Fraud: कैथल के बैंक में हो रही है धोखाधड़ी, गायब हो रहे है चैक

इसके चलते शराब की कीमतों में बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है। हरियाणा में लगभग 2 हजार 500 शराब के ठेके हैं, जो 1 हजार 200 जोन में बंटे हुए हैं। मुख्यमंत्री सैनी ने दो दिन पहले इस मुद्दे पर अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे बैठक भी की थी।

लाडो लक्ष्मी योजना पर फैसला संभव

एक और अहम एजेंडा महिलाओं से जुड़ा है। सरकार ने “लाडो लक्ष्मी योजना” के तहत महिलाओं को हर महीने 2 हजार 100 रुपये देने का प्रस्ताव रखा है। बजट में इस योजना के लिए 5 हजार  करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया गया है। अभी तय नहीं हो पाया है कि यह योजना सभी महिलाओं के लिए होगी या केवल गरीब यानी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को ही इसका लाभ मिलेगा।

कैबिनेट की बैठक में इस योजना के मानदंड (क्राइटेरिया) को तय किया जा सकता है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी पिछले कुछ दिनों से इस योजना के क्रियान्वयन को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।

नौकरी के नियमों में बदलाव

सरकार ग्रुप सी और ग्रुप डी की सरकारी भर्तियों के नियमों में बदलाव करने जा रही है। हाईकोर्ट ने सरकार को इसके लिए निर्देश दिए थे। अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के जरिए सीधी भर्ती होगी। नए नियमों को भी आज की बैठक में मंजूरी मिलने की संभावना है।

जल विवाद पर भी चर्चा

कैबिनेट की बैठक में पंजाब-हरियाणा के बीच चल रहे जल विवाद पर भी चर्चा हो सकती है। मुख्यमंत्री सैनी अपने मंत्रियों के साथ इस विषय पर राय-मशविरा कर सकते हैं।

आज की कैबिनेट मीटिंग हरियाणा के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण हो सकती है। नई शराब नीति से लेकर महिलाओं को आर्थिक सहायता देने वाली योजना और सरकारी भर्तियों के नए नियम इन सभी पर अहम फैसले लिए जा सकते हैं। अब देखना यह होगा कि आज की बैठक में कौन-कौन से प्रस्तावों पर मुहर लगती है।

यह भी पढ़ें- Haryana news: हरियाणा के इन 10 जिलों में बनेंगी नई टाउनशिप, जमीनों के दाम होंगे दोगुने