top haryana

Gold Rate Today: डोनाल्ड ट्रंप के फैसले के बाद बढ़ा सोने का भाव, जानिए आज का ताजा रेट

Gold Rate Today: सोने का ताजा भाव जारी कर दिया गया है, आइए जानें किस रेट में बिक रहा है सोना...
 
Gold rate today Haryana 22 carat, gold rate today near adampur, haryana, Silver rate Today, today gold rate (22 carat), today gold rate in delhi, 22 carat, 24 carat gold rate today, Gold Rate today 18 Carat, Gold rate Today Delhi,
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: सोना या चांदी अगर आप खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए काम की है। इन दिनों भारत में सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। मंगलवार को सोना हरे निशान पर यानी बढ़त के साथ खुला है। आज के मुकाबले कल की तुलना में सोने की कीमत में 500 रुपये तक की बढ़त देखी गई है।

24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत
आज 24 कैरेट सोना करीब 98 हजार 200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोना 90 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रहा है। ये कीमतें दिल्ली जैसे बड़े शहरों में देखी जा रही हैं। मुंबई में थोड़ी कम कीमत है। वहां 22 कैरेट सोना 89 हजार 950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- Flexi Personal Loan: सिर्फ लोन नहीं, फायदे की बारिश, जानिए फ्लेक्सी पर्सनल लोन का राज

क्यों बढ़ रही है सोने की कीमत?
भारत में इन दिनों शादियों का मौसम चल रहा है। ऐसे में गहनों की मांग काफी बढ़ गई है। इसके अलावा बहुत से लोग निवेश के सुरक्षित विकल्प के रूप में भी सोने को पसंद करते हैं। एक बड़ा कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक फैसला भी है।

ट्रंप ने यूरोपियन यूनियन (EU) से आने वाले सामान पर 50% टैक्स लगाने की समय सीमा को आगे बढ़ा दिया है। इस फैसले से बाजार में थोड़ा अनिश्चितता का माहौल बना है, जिससे निवेशक सोने की ओर ज्यादा झुकाव दिखा रहे हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है लेकिन भारत में घरेलू खरीदारी के कारण यहां कीमतें ऊपर जा रही हैं।

चांदी के दाम भी ऊपर
सिर्फ सोना ही नहीं बल्कि चांदी की कीमतें भी बढ़ी हैं। एक किलो चांदी की कीमत अब करीब 1 लाख पहुंच गई है।

सोना खरीदते वक्त रखें ये बातें ध्यान में
अगर आप अभी सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुकना समझदारी हो सकता है क्योंकि इस समय भाव ऊंचे हैं। जब भी आप सोना खरीदें तो उसकी शुद्धता जरूर जांचें। सोने की शुद्धता की पहचान हॉलमार्क से होती है। हॉलमार्क लगा सोना खरीदना सुरक्षित होता है। आमतौर पर गहनों के लिए 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है और इसका इस्तेमाल ज्यादातर सिक्के या निवेश के रूप में किया जाता है।

यह भी पढ़ें- सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारी भविष्य निधि (PF) पर मिलेगा इतने प्रतिशत ब्याज, लोगों को मिलेगा फायदा