top haryana

Delhi Jaipur Highway: इन 6 राज्यों को होगा बड़ा फायदा, हाईवे पर होगा 2 फ्लाईओवर का निर्माण

Delhi Jaipur Highway: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दो नए फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है जिससे ट्रेफिक से छुटकारा मिलेगा, आइए जानें...
 
इस हाईवे पर होगा 2 फ्लाईओवर का निर्माण
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana, New Delhi: दिल्ली-जयपुर हाईवे से रोज लाखों वाहन गुजरते हैं और मानेसर व बिलासपुर जैसे इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या बहुत बड़ी है। अब वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर आई है। जल्द ही मानेसर और बिलासपुर में फ्लाईओवर बनने जा रहे हैं, जिससे जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। फ्लाईओवर का काम जून के आखिरी तक शुरू कर दिया जाएगा।

टेंडर की प्रक्रिया पूरी, जल्द होगा कंपनी का चयन
इन फ्लाईओवरों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कुल 8 निर्माण कंपनियों ने टेंडर में हिस्सा लिया है। अब इन कंपनियों में से एक का चयन मई के अंत तक कर लिया जाएगा। इसके बाद जून में काम आवंटित कर निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Haryana news: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में मिलेगा दोगुना आरक्षण

छह राज्यों के लोगों को होगा फायदा
दिल्ली-जयपुर हाईवे से रोजाना हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के लोग सफर करते हैं। इस तरह कुल छह राज्यों के लोगों को इन फ्लाईओवरों से फायदा होगा। मानेसर और बिलासपुर दोनों इलाके घनी आबादी वाले हैं और यहां लोगों का सड़क पार करना भी खतरनाक होता है। फ्लाईओवर बनने से यह खतरा भी कम होगा।

गडकरी ने दिए थे निर्माण के आदेश
पिछले महीने राव इंद्रजीत सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी और फ्लाईओवर की मांग दोहराई थी। इसके बाद गडकरी ने तुरंत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को दोनों फ्लाईओवर का निर्माण एक साथ शुरू करने के आदेश दिए थे।

प्रोजेक्ट की खास बातें
इस प्रोजेक्ट के तहत मानेसर में 1.2 किलोमीटर और बिलासपुर में लगभग 1 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा। दोनों जगह छह-छह लेन के फ्लाईओवर होंगे। साथ ही दोनों जगह तीन-तीन लेन की सर्विस लेन भी बनाई जाएगी ताकि लोकल ट्रैफिक को परेशानी न हो।

लागत और समयसीमा
इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 115 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसे 30 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यानी करीब ढाई साल में मानेसर और बिलासपुर में फ्लाईओवर बनकर तैयार हो जाएंगे।

रोजाना गुजरते हैं हजारों वाहन
मानेसर और बिलासपुर के पास से रोजाना औसतन 40 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। वहीं खेड़कीदौला टोल प्लाजा से हर दिन लगभग 80 हजार वाहन निकलते हैं, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को रोज करीब 48 लाख रुपये की आमदनी होती है।

जाम और हादसों से राहत
इन फ्लाईओवरों के बनने से न सिर्फ ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी, बल्कि सड़क हादसों में भी कमी आएगी। लंबे समय से इन इलाकों के लोग फ्लाईओवर की मांग कर रहे थे, जो अब पूरी होने जा रही है।

यह भी पढ़ें- Haryana Roadways License: हरियाणा रोडवेज हैवी लाइसेंस बनवाना हुआ अब और भी आसान, जानें पूरी प्रक्रिया