top haryana

Mahindra XEV 9e: महिंद्रा की इन कारों ने मचाया तहलका, वेटिंग पीरियड हुआ अधिक लंबा

Mahindra XEV 9e: महिंद्रा कंपनी की गाड़ियां इंडियन मार्केट में कहर मचा रही है, कंपनी की 2 नई इलेक्ट्रिक SUV गाड़ियों को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

 
Mahindra XEV 9e: महिंद्रा की इन कारों ने मचाया तहलका, वेटिंग पीरियड हुआ अधिक लंबा
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana, New Delhi: Mahindra कंपनी की इलेक्ट्रिक SUV गाड़ी XEV 9e और BE 6, इन दोनों कारों ने मार्केट में तहलका मचा दिया है, Mahindra ने हाल ही में इस बात की जानकारी दी है कि Mahindra कंपनी इन गाड़ियों की 3 हजार से अधिक यूनिट्स की डिलीवरी हो चुकी है।

Mahindra कंपनी की इन इलेक्ट्रिक SUV गाड़ियों की इतनी तगड़ी मांग देखने को मिल रही है कि अब इन गाड़ियों का वेटिंग पीरियड भी अधिक बढ़ गया है, यदि आप भी XEV 9e और BE 6 खरीदने की तैयारी कर रहे है तो चलिए जानते हैं कि इन गाड़ियों को इस समय आप बुक करते है तो डिलीवरी के लिए कितना इंतजार करना होगा।

वेटिंग पीरियड 

Mahindra कंपनी की XEV 9e और BE 6 को लोगों से काफी बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है, XEV 9e को 59 प्रतिशत और BE 6 को 41 प्रतिशत ग्राहक पसंद कर रहे है।

Mahindra कंपनी के मुताबिक देश में अधिकतर लोग प्रीमियम पैक थ्री वेरिएंट को सबसे अधिक पसंद कर रहे है, जिससे यह स्पष्ट हो  रहा है कि लोगों को इस गाड़ी में मिलने वाले फ्लैगशिप फीचर्स और गाड़ी की अनुकूलता ग्राहकों को पसंद आ रही है, भारत के कुछ राज्यों में इन कारों का वेटिंग पीरियड 6 महीने तक चला गया है।

Mahindra XEV 9e Range

Mahindra XEV 9e गाड़ी में 79 kWh की बैटरी लगाई गई है जो 659 Km तक की दूरी को तय कर सकती है, आप इस गाड़ी को चलाते समय काफी सरलता महसूस करेगे, Mahindra XEV 9e की रियल वर्ल्ड रेंज 500 Km से ज्यादा है।

Mahindra XEV 9e को 59 kWh बैटरी के में भी आसानी से खरीदा जा सकता है और यह मॉडल एक बार फुल चार्ज करने पर 542 Km तक की रेंज देता है, Mahindra XEV 9e इलेक्ट्रिक SUV की कीमत 21.90 लाख से शुरू हो जाती है।

Mahindra BE 6 Range

Mahindra कंपनी की Mahindra BE 6 इलेक्ट्रिक गाड़ी में 79 kWh की बेहतरीन बैटरी दी गई है जो एक बार फुल चार्ज करने पर 682 Km तक की ड्राइविंग रेंज देती है।

Mahindra BE 6 को 59 kWh बैटरी के विकल्प में भी खरीदा जा सकता है जो 557 Km तक की दूरी तय कर सकती है, इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत 18.90 लाख रुपए (एक्स शोरूम) से लेकर 26.90 लाख रुपए (एक्स शोरूम) तक जाती है।