Bad Food Combinations: दही के साथ कभी न करें इन चीजों का सेवन, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान
Bad Food Combinations: हमारे खानपान में ऐसी अनेक चीजें हैं जिन्हें साथ में मिलाकर खाने से शरीर की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
Top Haryana, New Delhi: दही खाना लगभग सभी लोगों को बहुत पसंद होता है, ज्यादातर गर्मियों में दही को खानपान का हिस्सा अवश्य बनाया जाता है, चाहे सुबह का नाश्ता करना हो या फिर दोपहर का लंच करना हो दही का सेवन सभी लोग हर समय करते है।दही में प्रोबायोटिक्स की मात्रा होती है और इसे खाने पर पाचन सही होता है।
दही के सेवन से इम्यूनिटी पावर मजबूत बनती है, हड्डियों को मजबूती और वजन कम करने में मदद मिलती है, दही को सादा खाना तो सेहत के लिए लाभकारी होता है लेकिन इसे कुछ चीजों के साथ मिलाकर खाने से शरीर की सेहत को भारी नुकसान हो सकता है, इस आर्टिकल में जानिए दही को किन चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए।
चटपटी चीजों के साथ
अधिकतर लोग दही को चटपटी चीजों के साथ खाते है, चटपटी और मिर्च-मसालेदार चीजें पेट में गर्माहट उत्पन्न करती है जबकि दही की तासीर ठंडी किस्म की होती है। इन दोनों चीजों को एक साथ मिलकर खाने पर पेट का संतुलन बिगड़ता है और पाचन तंत्र को भारी नुकसान होता है, जिसके चलते बाद में डाइजेस्टिव प्रोसेस में भी बाधा उत्पन्न होने लगती है।
मछली
आयुर्वेद में कहा गया है कि मछली और दही को एक साथ नहीं खाना चाहिए, मछली और दही को एक साथ मिलाकर खाया जाए तो इससे डाइजेशन सिस्टम खराब हो सकता है इसलिए पाचन संबंधी समस्याओं से बचने के लिए मछली और दही को कभी भी एक साथ नहीं खाया जाता है।
अंडे
खानपान में अंडे और दही को कभी भी एक साथ मिलाकर नहीं खाया जाता है ऐसा इसलिए क्योंकि ये दोनों ही प्रोटीन से भरपूर होते है, जिसके चलते इन्हें एक साथ खाने पर पचाने में समस्या हो सकती है और हमारा पाचन तंत्र खराब हो सकता है।
ताज़ा फल
दही को फलों के साथ सेवन करने से दूर रहने की सलाह दी जाती है, दही को आप यदि फलों के साथ खासकर अनानास, संतरा, ग्रेपफ्रूट और कीवी के साथ खाते है तो पाचन क्रिया बिगड़ सकती है, आयुर्वेद के मुताबिक यह फूड कोंबिनेशन सही नहीं होता है और इससे पेट खराब हो सकता है।
टमाटर के साथ
दही को टमाटर के साथ मिलाकर खाने से हमेशा मना किया जाता है, खानपान में दही और टमाटर का इस्तेमाल करने से आप लोगों को अपच की समस्या हो जाती है, जिसके चलते फिर पेट फूलने और पेट में गैस बनने जैसी समस्याएं हो सकती है।