top haryana

Hill Stations: यह है देश का छोटा स्विट्जरलैंड, जहां जाते है सिर्फ भारतीय लोग

Hill Stations: भारत में कुछ ऐसे स्थान है जहां पर लोग काफी दूर-दूर से घूमने के लिए आते है, कुछ स्थान तो स्वर्ग जैसी भी है, जहां पर आप आसानी से जा सकते है।

 
Hill Stations: यह है देश का छोटा स्विट्जरलैंड, जहां जाते है सिर्फ भारतीय लोग
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana, New Delhi: भारत देश अपनी सुंदरता और विविधता के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है, यहां बहुत सी ऐसी खूबसूरत जगह है, जहां पर घूमने के लिए लोग काफी दूर-दूर से आते है। अद्भुत पहाड़ों से लेकर विशाल समुद्र तक, भारत में देखने योग्य अनेक प्रकार के बेहतरीन डेस्टिनेशन है। पहाड़ों की बात जब भी आती है तो लोगों के दिमाग में सबसे पहले उत्तराखंड का ही नाम आता है।

भारत का यह राज्य अपनी सुंदरता के लिए दुनिया सबसे अधिक मशहूर है और यहां पर हर साल बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए आते है लेकिन आप लोग जानते है कि इस सुंदर राज्य में एक ऐसी जगह भी है, जहां पर विदेशियों का आना मना है, यहां की खूबसूरती का आनंद केवल भारत के लोग ही उठा सकते है और कोई विदेशी यहां पर नहीं आ सकता है।  

विदेशियों को नहीं एंट्री

हम बात कर रहे है उत्तराखंड राज्य के चकराता जगह की, जो उत्तराखंड का एक अद्भुत और अच्छा हिल स्टेशन है, चकराता की खूबसूरती और नजारा देखने के लिए यहां केवल भारतीय लोग ही जा सकते है, चकराता में कभी कोई विदेशी नहीं जा सकता है। इस शहर को अंग्रेजों ने ही साल 1866 बसाया था, उस समय ईस्ट इंडिया कंपनी के बड़े अधिकारी गर्मियों की छुट्टियां मनाने के लिए आते थे।

उसके बाद साल 1869 में ब्रिटिश सरकार ने चकराता को कैंट बोर्ड के हवाले कर दिया था लेकिन इस समय यहां पर इंडियन आर्मी का कैंप है, इसलिए सुरक्षा के चलते यहां पर विदेशियों को आना मना है। भारत के लोगों के लिए यह हिल स्टेशन पूरी तरह से खुला है और आप यहां पर बिना किसी रोक टोक के जा सकते है।

चकराता में देखने योग्य स्थान 

टाइगर फॉल्स

चकराता अपनी सुंदरता के लिए सभी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है, यहां पर घूमने के लिए अनेक जगह मौजूद है, जिनमें से एक टाइगर फॉल्स भी है, टाइगर फॉल्स में वॉटरफॉल्स देखने लायक शानदार और प्रसिद्ध जगह है, टाइगर फॉल्स से कुछ ही दूरी पर आप सुकून के पल व्यतीत कर सकते है।

बुधेर गुफा

चकराता जाते है तो आप लोग बुधेर गुफा अवश्य जाएं, उतराखंड से कुछ ही दूर यह गुफा यहां की ऐतिहासिक जगहों में से एक है। यह जगह कैम्पिंग, ट्रेकिंग, शांत वातावरण और हाईकिंग के लिए काफी प्रसिद्ध है, परिवार और दोस्तों के साथ आप यहां एक बढ़िया वक्त बिता सकते है।

चिलमिरि नेक

चिलमिरि नेक चकराता का सबसे मशहूर टूरिस्ट स्पॉट है, यह चकराता की सबसे ऊंची चोटी है, जो जंगलों के बीच में मौजूद है, आप इस जगह से हिमालय की सुंदरता का आनंद उठा सकते है।