Bhojpuri Song: पवन सिंह का नया गाना ‘हरी हरी ओढ़नी’ इंटरनेट पर मचा रहा धमाल, यूट्यूब पर म‍िल रही जबरदस्त पॉपुलैरिटी

Bhojpuri Song: पवन सिंह और शिवानी एक हॉट वीडियो यूट्यूब पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, आइए देखें यह वीडियो
 

Top Haryana: भोजपुरी गानों का क्रेज आजकल दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने नए गाने ‘हरी हरी ओढ़नी’ से सोशल मीडिया पर छा गए हैं। यह गाना पिछले तीन हफ्तों से यूट्यूब पर लगातार ट्रेंड कर रहा है और इसे अब तक करोड़ों बार देखा जा चुका है। गाने का वीडियो काफी धमाकेदार है और दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है।

‘हरी हरी ओढ़नी’ गाने में पवन सिंह के साथ खूबसूरत भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब भा रही है। वीडियो में डिंपल सिंह अपने ग्लैमरस और दिलकश अंदाज से पवन सिंह को इंप्रेस कर रही हैं, वहीं पवन सिंह भी अपने दमदार अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Haryana news: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, SC कर्मचारियों के लिए हुआ ये बड़ा काम

<a href=https://youtube.com/embed/sABN7goDbZ8?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/sABN7goDbZ8/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="YouTube video player" width="560">

इस गाने को DRS म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह गाना 4 नवंबर को रिलीज हुआ था और अब तक इसे 5.5 करोड़ (55 मिलियन) से ज्यादा लोग देख चुके हैं। गाने में डिंपल सिंह के एक्सप्रेशन्स और उनका डांस दर्शकों को खूब लुभा रहा है। फैंस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और इसे सोशल मीडिया पर भी शेयर कर रहे हैं।

गाने की खास बात इसकी शानदार फिल्मांकन और म्यूजिक है। गाने को आवाज दी है पवन सिंह और मशहूर भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव ने। इसके बोल लिखे हैं आशुतोष तिवारी ने और संगीत दिया है प्रियांशु सिंह ने। म्यूजिक और लिरिक्स दोनों ही गाने को खास बनाते हैं।

यह भी पढ़ें- Haryana news: बिना अनुमति हुई भर्तियाँ होंगी रद्द, गुरुग्राम-मानेसर नगर निगमों में मचा हड़कंप