Haryana news: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, SC कर्मचारियों के लिए हुआ ये बड़ा काम

Top Haryana: हरियाणा सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) कर्मचारियों को राहत देने के लिए एक अहम कदम उठाया है। अब एससी कर्मचारियों की शिकायतों को सुनने और सुलझाने के लिए एक आंतरिक शिकायत निवारण समिति बनाई गई है। यह समिति हरियाणा सिविल सचिवालय में काम करेगी और इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ IAS अधिकारी विजयेन्द्र कुमार करेंगे।
क्यों बनाई गई है यह समिति?
यह समिति राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सिफारिश पर बनाई गई है। इसका मुख्य उद्देश्य एससी कर्मचारियों से जुड़ी नौकरियों, सेवाओं और सुरक्षा से संबंधित शिकायतों की जांच करना है। इससे उन कर्मचारियों को न्याय मिलेगा जो किसी भी तरह के भेदभाव या अन्याय का सामना कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: केन्द्रीय कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग का इंतजार, अब इस चीज की उठी मांग
समिति में कौन-कौन हैं?
इस समिति में विजयेन्द्र कुमार के अलावा चार और अधिकारी विजय सिंह दहिया (IAS अधिकारी), सुशील सारवान, प्रदीप दहिया, वर्षा खंगवाल (HCS अधिकारी)शामिल किए गए हैं। ये सभी अधिकारी मिलकर कर्मचारियों की समस्याएं सुनेंगे और समाधान की दिशा में कदम उठाएंगे।
किन शिकायतों की होगी जांच?
- आरक्षण रोस्टर का उल्लंघन
- प्रमोशन (पदोन्नति) में भेदभाव
- गलत तरीके से नौकरी से निकाला जाना
- ट्रांसफर (स्थानांतरण) से जुड़ी शिकायतें
- पेंशन और वेतन लाभों से वंचित किया जाना
- वेतन बकाया
कितने समय में मिलेगी रिपोर्ट?
समिति शिकायत की पूरी जांच करेगी और एक महीने के अंदर संबंधित विभाग प्रमुख को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि शिकायतों का निपटारा जल्दी और सही तरीके से हो।
कोई खर्च नहीं लगेगा
समिति के अध्यक्ष और सदस्यों को इस काम के लिए कोई अतिरिक्त पैसा या भत्ता नहीं दिया जाएगा। ये सभी अधिकारी बिना किसी शुल्क के इस जिम्मेदारी को निभाएंगे। उनकी नियुक्ति की अवधि तीन साल की होगी।
यह भी पढ़ें- Haryana News: हरियाणा में लंबे रेलवे कॉरिडोर का होगा निर्माण, इन इलाकों को होगा फायदा