Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में होगी तेज बारिश, जानें मौसम विशेषज्ञों की ताजा रिपोर्ट

Haryana Weather Update: मौसम विशेषज्ञों ने हरियाणा के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है, आइए जानें कहां-कहां होगी बारिश...
 

Top Haryana: हरियाणा प्रदेश में मौसम विभाग ने 11 जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा में आज इन जिलों में तेज बारिश हो सकती है।

इसमें सोनीपत, रोहतक, पानीपत, करनाल, जींद, कुरुक्षेत्र, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, अंबाला, यमुनानगर इन जिलों में तेज बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में भी हल्की बरसात होगी। सोनीपत और कुरुक्षेत्र जिलें में सुबह बारिश हुई है। 

मंगलवार को हरियाणा के 8 जिलों में बारिश हो चुकी है। बारिश के कारण सड़कें पानी से भर गई है जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पढ़ रहा है।

बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आई है इस बार हरियाणा प्रदेश में बहुत ज्यादा बारिश हुई है, जो पिछले साल से ज्यादा है मौसम विभाग का कहना है कि 10 जुलाई तक मौसम इसी तरह रहने वाला है। 

हरियाणा प्रदेश में 8 जुलाई को तापमान में गिरावट देखी गई है हरियाणा में तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आया है।

सिरसा जिला में बाकी जिलों से अधिक गर्मी वाला जिला रहा है। सिरसा का तापमान 39 डिग्री मापा गया है।