Haryana news: रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, हरियाणा में इन दो जिलों के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू

Haryana news: रेल में सफर करने वालें यात्रियों के बड़ी खबर है, आइए जानें पूरी खबर विस्तार से...
 

Top Haryana: रेल यात्रा करने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। अब हिसार से चंडीगढ़ और गुरुग्राम के लिए सीधी रेल सेवा शुरू कर दी गई है। इससे उन यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा जो इन शहरों के बीच सफर करना चाहते हैं। यह नई रेल सेवा यात्रियों के समय और पैसे दोनों की बचत करेगी। साथ ही यात्रा को और भी आसान बना देगी।

हिसार से होगा ट्रेन का संचालन

नई ट्रेन सेवा की शुरुआत हिसार रेलवे स्टेशन से की जा रही है। ट्रेन को शुरू करने के लिए 1:30 बजे एक कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसके बाद यह ट्रेन दोपहर 2 बजे रवाना होगी। इसके साथ ही यह तय किया गया है कि 18 मई से चंडीगढ़ के लिए चलने वाली ट्रेन रायपुर से और गुरुग्राम के लिए चलने वाली ट्रेन सातरोड़ स्टेशन से नियमित रूप से चलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- Gold Price Today: आपके शहर में आज क्या है सोने का भाव? दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद और अन्य शहरों के ताज़ा रेट जानें

यात्रा का पूरा रूट और टाइम टेबल

यह ट्रेन रायपुर हिसार से रात 2:25 बजे चलेगी और रास्ते में कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन सबसे पहले 2:43 बजे बरवाला, फिर 2:58 बजे उकलाना, 3:40 से 3:50 बजे जाखल, 4:20 से 4:35 बजे नरवाना, 5:00 बजे कैथल, 5:45 से 6:00 बजे कुरुक्षेत्र, 7:20 से 7:30 बजे अम्बाला पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन 8:55 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी और वहां से 9:03 बजे रवाना होगी। फिर यह ट्रेन 9:16 बजे मोहाली, 10:26 बजे रोपड़, 11:35 बजे नंगल डैम और 11:58 बजे ऊना हिमाचल होते हुए दोपहर 12:40 बजे अंब अंदौरा पहुंचेगी।

वापसी का समय भी तय

अंब अंदौरा से वापसी में यह ट्रेन दोपहर 3:00 बजे चलेगी। इसके बाद यह 3:28 बजे ऊना हिमाचल, 4:00 बजे नंगल डैम, 5:02 बजे रोपड़, 6:01 बजे मोहाली, और फिर 6:25 से 6:35 बजे चंडीगढ़ में रुकेगी। इसके बाद यह ट्रेन 7:25 से 7:35 बजे अम्बाला, 8:15 से 8:20 बजे कुरुक्षेत्र, 8:56 बजे कैथल, 9:50 से 9:55 बजे नरवाना, 11:15 से 11:20 बजे जाखल, 11:56 बजे उकलाना, 12:18 बजे बरवाला होती हुई रात 1:05 बजे रायपुर हिसार पहुंचेगी।

यात्रियों को होगा बड़ा फायदा

इस नई ट्रेन सेवा से चंडीगढ़ और गुरुग्राम जैसे बड़े शहरों से हिसार और आसपास के इलाकों को जोड़ने में मदद मिलेगी। खासकर विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे विभाग की यह पहल न सिर्फ यात्रियों के लिए सुविधाजनक होगी बल्कि हरियाणा और पंजाब के कई शहरों को जोड़ने का काम भी करेगी।

यह भी पढ़ें- Aadhar Card Update: सिर्फ 72 घंटे का मौका! आधार अपडेट नहीं किया तो हो सकता है भारी नुकसान