Gold Price Today: आपके शहर में आज क्या है सोने का भाव? दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद और अन्य शहरों के ताज़ा रेट जानें
Gold Price Today: सोना ₹1 लाख के पार, चांदी ने भी तोड़ा रिकॉर्ड! जानें क्यों तेज़ हो रहे हैं रेट और आपके शहर में क्या है आज का भाव...

Top Haryana News, Digital Desk: आज शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में तगड़ा उछाल देखने को मिला। भू-राजनीतिक तनाव, खासकर इज़राइल और ईरान (Israel-Iran) के बीच बढ़ते टकराव, और अमेरिका में संभावित ब्याज दरों में कटौती की अटकलों ने निवेशकों का रुख एक बार फिर सुरक्षित विकल्पों की ओर मोड़ा है। इसी का असर है कि सोना ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर चुका है और चांदी भी ₹1 लाख से ऊपर चल रही है, यह एक रिकार्ड तोड़ भाव है।
एक्स्पर्ट्स की मानें तो अमेरिकी मुद्रास्फीति (Inflation) के आंकड़े उम्मीद से कम रहे हैं, जिससे फेडरल रिजर्व ब्याज दरें घटा सकता है। साथ ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के बयान कि वह व्यापारिक साझेदारों को टैरिफ पर पत्र भेजेंगे, इन वजहों से भी बाज़ार में हलचल बढ़ी है।
क्या कहते हैं आंकड़े?
-
MCX गोल्ड इंडेक्स: ₹1,00,165/10 ग्राम (सुबह 10:15 बजे तक)
-
MCX सिल्वर इंडेक्स: ₹1,06,450/किलोग्राम
-
IBA (Indian Bullion Association) के मुताबिक:
-
24 कैरेट सोना: ₹1,00,290/10 ग्राम
-
22 कैरेट सोना: ₹91,933/10 ग्राम
-
चांदी (Silver 999): ₹1,06,920/किलोग्राम
-
13 जून 2025 - सहर के अनुसार सोने और चांदी की कीमतें
शहर |
24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) |
MCX गोल्ड (₹/10 ग्राम) |
चांदी (₹/किलोग्राम) |
MCX सिल्वर 999 (₹/किलोग्राम) |
---|---|---|---|---|
मुंबई |
₹1,00,110 |
₹1,00,145 |
₹1,06,730 |
₹1,06,499 |
दिल्ली |
₹99,930 |
₹1,00,145 |
₹1,06,550 |
₹1,06,499 |
कोलकाता |
₹99,970 |
₹1,00,145 |
₹1,06,590 |
₹1,06,499 |
बेंगलुरु |
₹1,00,240 |
₹1,00,145 |
₹1,06,660 |
₹1,06,499 |
हैदराबाद |
₹1,00,320 |
₹1,00,145 |
₹1,06,740 |
₹1,06,499 |
चेन्नई |
₹1,00,450 |
₹1,00,145 |
₹1,06,880 |
₹1,06,499 |
निवेशकों के लिए अहम बातें
आपको बता दें की विशेषज्ञों के अनुसार, बीते एक साल में सोने में लगभग 30% का रिटर्न देखने को मिला है। 2001 से अब तक इसके रिटर्न का औसत (CAGR) करीब 15% रहा है, और 1995 से यह मुद्रास्फीति से 2-4% अधिक रिटर्न दे रहा है। यही वजह है कि वैश्विक संकट की स्थिति में सोना-चांदी जैसे धातुओं को Safe Haven Asset माना जाता है।
सोना खरीद के समय ध्यान देने योग्य बातें
-
बाजार दरों में अंतर हो सकता है। ज्वैलर्स अपने हिसाब से मेकिंग चार्ज, टैक्स और GST जोड़ सकते हैं।
-
ऊपर दी गई दरें इंडियन बुलियन मार्केट से ली गई हैं।
-
निवेश से पहले किसी प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से राय ज़रूर लें।