Aadhar Card Update: सिर्फ 72 घंटे का मौका! आधार अपडेट नहीं किया तो हो सकता है भारी नुकसान
Aadhar Card Update: अब नहीं किया अपडेट तो चुकाना पड़ सकता है कीमत, UIDAI ने जारी की आखिरी तारीख...

Top Haryana News, Digital Desk: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा आधार कार्ड धारकों को दी जा रही मुफ्त अपडेट सेवा अब समाप्त होने की कगार पर है| आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर जैसे विवरणों में सुधार की यह मुफ़्त सुविधा 14 जून 2025 तक ही उपलब्ध है| इसके बाद नागरिकों को प्रत्येक अपडेट के लिए ₹50 का शुल्क देना होगा|
इस सुविधा के तहत यूजर्स अपने विवरणों में बिना किसी शुल्क के केवल ऑनलाइन माध्यम से सुधार कर सकते हैं| UIDAI ने सभी नागरिकों को समय रहते आधार विवरणों की समीक्षा और आवश्यकता अनुसार अद्यतन कराने की सलाह दी है|
कौन-कौन से विवरण किए जा सकते हैं अपडेट?
- पूरा नाम (Full Name)
- जन्मतिथि (Date of Birth)
- लिंग (Gender)
- पता (Address)
- मोबाइल नंबर (Mobile Number)
कैसे करें आधार अपडेट — ऑनलाइन प्रक्रिया
UIDAI की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर लॉग इन कर आप आसानी से अपने आधार विवरण अपडेट कर सकते हैं-
- myAadhaar पोर्टल पर जाएं और अपने आधार नंबर से OTP के जरिए लॉग इन करें|
- “Update Your Aadhaar” विकल्प पर क्लिक करें|
- सुधार किए जाने वाले विवरण चुनें और संबंधित दस्तावेज़ अपलोड करें|
- फॉर्म सबमिट करें और सिस्टम द्वारा जारी SRN (Service Request Number) को सुरक्षित रखें|
- अपडेट की स्थिति आप SRN नंबर से ट्रैक कर सकते हैं|
- UIDAI के अनुसार, आवेदन के बाद विवरण के सत्यापन में 7 से 30 कार्यदिवस लग सकते हैं|
10 साल पुराने आधार पर विशेष ध्यान
UIDAI ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि जिन नागरिकों को 10 वर्ष से अधिक समय पहले आधार जारी किया गया था और अब तक उन्होंने अपने विवरणों को अपडेट नहीं कराया है, उन्हें आधार डेटा की दोबारा पुष्टि करने की आवश्यकता है| इससे दस्तावेज़ की वैधता और सरकारी सेवाओं की सहजता में वृद्धि होगी|
ऑफलाइन अपडेट के लिए शुल्क लागू
अगर कोई आवेदक आधार सेवा केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से अपडेट कराता है, तो उसके लिए ₹50 का शुल्क पहले की तरह ही देय रहेगा| मुफ्त सेवा केवल ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है|
निवासियों के लिए अंतिम चेतावनी
UIDAI ने आधार धारकों से आग्रह किया है कि वे 14 जून 2025 से पहले अपने विवरण अपडेट करवा लें, ताकि उन्हें आगे चलकर सरकारी योजनाओं, बैंक सेवाओं या मोबाइल सिम वेरिफिकेशन जैसी प्रक्रियाओं में किसी भी प्रकार की बाधा का सामना न करना पड़े|