Aaj Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में मौसम का हाल, कहां होगी बारिश और कहां लू का अलर्ट
Top Haryana: देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। कहीं बारिश हो रही है तो कहीं लू का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम।
हरियाणा का मौसम
हरियाणा में मौसम 7 मई तक बदला-बदला रह सकता है। इस दौरान उत्तर-पूर्वी हवाएं चलेंगी। 3 मई की रात से 7 मई तक दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव रहेगा। इस दौरान कई इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है और गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
यह भी पढ़ें-Haryana news: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में मिलेगा दोगुना आरक्षण
उत्तर प्रदेश का मौसम
यूपी में मौसम बदल रहा है। दिन में गर्मी है लेकिन रात का मौसम थोड़ा आरामदायक हो गया है। कई जगहों पर रात में हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया है। 7 और 8 मई को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बिजली चमकने की संभावना है। 9 और 10 मई को पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा। 11 मई को फिर से पूरे प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं।
राजस्थान का मौसम
राजस्थान और गुजरात में 7 मई को तेज बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। राज्य में अगले 4-5 दिनों तक बारिश, आंधी और बादल गरजने का सिलसिला जारी रहेगा। दक्षिण-पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में भी यही हाल रहेगा। 12-13 मई के बाद मौसम साफ हो सकता है और तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे पहले तक गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।
महाराष्ट्र का मौसम
महाराष्ट्र में भी इस हफ्ते के अंत तक बारिश की संभावना है। खासतौर पर मुंबई, पालघर और ठाणे में गरज के साथ बारिश हो सकती है। मुंबई में आर्द्रता (नमी) बढ़ गई है और मौसम विभाग ने 'येलो अलर्ट' जारी किया है। रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में भी बारिश हो सकती है। मध्य महाराष्ट्र के जिलों जैसे नासिक, पुणे, सतारा, सांगली और कोल्हापुर में भी गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं।
उत्तराखंड का मौसम
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में 7 और 8 मई को भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का रेड अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के अन्य जिलों में 6 से 8 मई के बीच येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम को देखते हुए चार धाम यात्रा के लिए सभी अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा गया है।
आंध्र प्रदेश का मौसम
आंध्र प्रदेश में 5 से 8 मई तक भारी बारिश और 9 मई को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में तेज हवाएं (50 से 60 किमी प्रति घंटे) चल सकती हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान बिजली गिरने और तेज आंधी आने की भी आशंका है।
यह भी पढ़ें-Haryana Roadways License: हरियाणा रोडवेज हैवी लाइसेंस बनवाना हुआ अब और भी आसान, जानें पूरी प्रक्रिया