Aaj Ka Mousam: हरियाणा में भीषण गर्मी, ओलावृष्टि से मिल सकती है थोड़ी राहत, इस तारीख से फिर बढ़ेगा तापमान
Aaj Ka Mousam: हरियाणा में गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। यह राहत ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। इस तारीख के बाद फिर से तापमान बढ़ेगा, जिससे गर्मी और ज्यादा परेशान कर सकती है, आइए जानें इसके बारें में...

Top Haryana: राज्य में इन दिनों लोगों को गर्मी ने काफी परेशान कर रखा है। राज्य में दिन का तापमान निरंतर बढ़ता जा रहा है, साथ में लू चलने लगी है। राज्य में कुछ जगहों पर पारा 43 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। अब मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।
बूंदाबांदी और ओले गिरने से राहत
बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर हरियाणा के कुछ हिस्सों में देखने को मिला। खासतौर पर राजस्थान की सीमा से लगे महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों में तेज हवाएं चलीं और हल्की बारिश हुई।
महेंद्रगढ़ के दो गांवों में ओले भी गिरे। दिन में गर्मी से लोग बेहाल थे। शाम को मौसम ने करवट ली और कुछ राहत मिली।
यह भी पढ़ें- Haryana news: हरियाणा में गर्मी का कहर, 20 जिलों में लू का अलर्ट, इस दिन होगी बारिश
तापमान में लगातार बढ़ोतरी
हालांकि बारिश के बावजूद बुधवार को हरियाणा में दिन का औसत तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।
हिसार सबसे गर्म रहा, जहां का तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रात के तापमान में भी 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो सामान्य से 4.7 डिग्री ज्यादा रहा।
अभी दो दिन और बदला रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आने वाली 10 और 11 अप्रैल को भी राज्य में तेज और शुष्क हवाएं चल सकती हैं।
बारिश या ओलावृष्टि भी राज्य के कुछ स्थानों पर हो सकती है। इस बारिश की वजह से तापमान में काफी गिरावट आ सकती है।
बिजली खपत में हुई बढ़ोतरी
बिजली की खपत में गर्मी बढ़ने की वजह से भी काफी इजाफा हुआ है। 3.19 करोड़ यूनिट पिछले एक हफ्ते में बिजली की खपत हुई है।बिजली व्यवस्था और बिलों पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।
14 अप्रैल से फिर बढ़ेगा पारा
हिसार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पूर्वी हवाएं चल रही हैं।
तापमान में कमी नहीं आई। उन्होंने कहा कि पहले जो तापमान 10 से 15 अप्रैल के बीच आता था।
वह इस बार 4 से 5 दिन पहले ही आ गया है। 9 अप्रैल से जो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, उसका असर 11 अप्रैल तक रहेगा।
इसके बाद 14 अप्रैल से फिर से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी और गर्मी और तेज हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Haryana मौसम अपडेट: उत्तर भारत लू की चपेट में, पश्चिमी विक्षोभ जल्द देगा दस्तक