top haryana

Haryana news: हरियाणा में गर्मी का कहर, 20 जिलों में लू का अलर्ट, इस दिन होगी बारिश

Haryana news: हरियाणा में गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और मौसम विभाग ने 20 जिलों में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, आइए जानें विस्तार से
 
हरियाणा में गर्मी का कहर
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: मौसम विभाग का कहना है कि 9 अप्रैल तक प्रदेश में गर्म और सूखा मौसम बना रहेगा। इस दौरान उत्तर-पश्चिम दिशा से गर्म हवाएं चल सकती हैं, जिससे दिन के तापमान में और इजाफा होगा। ऐसे मौसम में डॉक्टर और विशेषज्ञ लोगों को ज्यादा देर तक धूप में ना रहने, पानी ज्यादा पीने और खुद को ठंडा रखने की सलाह दे रहे हैं।

10 अप्रैल से मौसम में आएगा बदलाव

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन लाल खीचड़ के अनुसार, 9 अप्रैल की रात से प्रदेश में मौसम थोड़ा बदल सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण 10 और 11 अप्रैल को हरियाणा के कई इलाकों में आसमान में बादल छा सकते हैं। कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Poultry farming: पोल्ट्री फॉर्म शुरू करने के लिए सरकार देगी 9 लाख का लोन और 33 प्रतिशत सब्सिडी, ऐसे उठाए योजना का लाभ

बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में 12 और 13 अप्रैल को थोड़ी गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

रोहतक सबसे गर्म जिला, तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस

सोमवार को हरियाणा में पहली बार तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला गया। सबसे ज्यादा गर्मी रोहतक में दर्ज की गई, जहां पारा 42.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सिरसा, हिसार, जींद और महेंद्रगढ़ में भी तापमान 40 डिग्री के पार चला गया।

सोमवार को प्रदेश का औसतन तापमान सामान्य से लगभग 5 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक दिन का तापमान इसी तरह ऊंचा बना रह सकता है।

लू से बचाव के लिए सुझाव

मौसम विभाग और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को लू से बचने के लिए ये सुझाव दिए हैं।

  • दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें।
  • हल्के और सूती कपड़े पहनें।
  • खूब पानी और तरल पदार्थ पिएं।
  • धूप में निकलते समय सिर को ढक कर रखें।
  • बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

हरियाणा में फिलहाल भीषण गर्मी का दौर जारी है। 9 अप्रैल तक राहत की कोई उम्मीद नहीं है, 10 अप्रैल के बाद मौसम थोड़ा बदल सकता है।

हल्की बारिश और बादल छाने से तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। तब तक सभी को सतर्क रहने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी जा रही है।

यह भी पढ़ें- Haryana Weather: हरियाणा में लू को लेकर अलर्ट जारी, जानें मौसम की ताजा जानकारी