top haryana

Haryana Weather: हरियाणा में लू को लेकर अलर्ट जारी, जानें मौसम की ताजा जानकारी

Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राज्य में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं।
 
Haryana Weather : हरियाणा में लू को लेकर अलर्ट जारी, जानें मौसम की ताजा जानकारी
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana, New Delhi: गर्मी का मौसम शुरू हो गया हैं इसके साथ ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने भी शुरू कर दिए हैं। दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही हैं। राज्य में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से वीरवार दोपहर के बाद मौसम अचानक बदल गया। वहीं इसके साथ ही शाम को करीब साढ़े 5 बजे तेज हवा चलने से मौसम में नमी बनी रही, लेकिन तापमान पर इसका कोई खास फर्क नहीं पड़ा। कल राज्य के ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहें।

आज भी मौसम में कुछ बदलाव नजर आ रहा हैं। अधिकांश भागों में बादल छाए हुए हैं। दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब 7 अप्रैल से लू चलेगी। इसको लेकर के मौसम विभाग ने 12 जिलों के लिए लू का यलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 4 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की थी।

हवा से तापमान में हल्की सी गिरावट आ सकती हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि वीरवार को प्रदेश में सुबह से लेकर दोपहर बाद तक गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाए। 40.5 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ रोहतक प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा था। दोपहर बाद से अचानक मौसम बदल गया और शाम करीब साढ़े पांच बजे से 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने लग गई। हरियाणा में 7 अप्रैल से लू चलने की संभावना हैं।

यह लू राज्य के इन जिलों- सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी,दादरी, झज्जर, रेवाडी, महेंद्रगढ़, गुरूग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात जिले में लू चल सकती है। बता दें कि लू के बाद में राज्य के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती हैं। इसके बाद दिन का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता हैं। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती हैं।

10 तारीख तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना हैं। राज्य के आस-पास इस समय कोई भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा सकती हैं। इस प्रकार की अधिक खबरो के लिए आप हमारे चैनल को फोलो कर सकते हैं।