Youtube Update: यूट्यूब कर रहा है आपका व्यक्तिगत डाटा सेव, इस प्रकार से रहें सुरक्षित
Youtube Update: आप लोग अपने व्यक्तिगत डेटा को यूट्यूब पर सेव होने से रोक सकते है जिसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होता है।

Top Haryana, New Delhi: YouTube का उपयोग करना इस समय में ना केवल एंटरटेनमेंट के लिए, बल्कि स्किल्स सीखने, पढ़ाई और पैसे कमाने तक के लिए काफी अधिक फायदेमंद है। पूरी दुनिया में लोग YouTube का इस्तेमाल कर रहे है लेकिन YouTube आपके पर्सनल और आवश्यक डेटा को सेव कर लेता है।
बहुत सारे यूजर्स को इस बारे में पता नहीं होता है कि YouTube के पास उनका निजी डेटा मौजूद है, आपकी पसंद और जरूरत के हिसाब से YouTube आपको वीडियोज रिकमेंड करने के लिए आपके डेटा को सेव कर लेता है। इसके साथ ही ग्राहकों को पर्सनलाइज्ड ADS दिखाने के लक्ष्य से भी डेटा का इस्तेमाल किया जाता है।
YouTube पर आपका पर्सनल डेटा सेव होने से खतरा हो सकता है, जिसका गलत इस्तेमाल भी किया जा सकता है, आप लोग इससे बचने के लिए कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो कर के अपने व्यक्तिगत डेटा को सेव होने से रोक सकते है। इसके साथ ही आप पहले से सेव हुए डेटा को भी परमानेंट डिलीट कर सकते है।
डाटा सेव होने से रोकें
- YouTube पर डेटा सेव रोकने के लिए सबसे पहले इस ऐप को ओपन कर लें।
- अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करते हुए सेटिंग्स का विकल्प का चयन करें।
- यहां आप लोगों को Your Data in Youtube का विकल्प दिखाई देगा।
- उसके बाद Youtube Search History सेक्शन में जाएं।
- जहां पर आपको पहले से सर्च हुए सभी कीवर्ड्स शो हो जाएंगे।
- यहां से इस विकल्प को टर्न ऑफ कर देना है।
आपको यहां पर सभी वीडियोज Youtube Watch History सेक्शन में दिखाई देगे जो आपने पहले देखे है, आप इस Histroy को भी सरलता से परमानेंट डिलीट कर सकते है। उसके बाद आपको नीचे की तरफ शो हो रहे Web & App Activity के विकल्प पर क्लिक करना है, यहां से इसे टर्न ऑफ कर देना है।
YouTube History डिलीट
- इसके लिए सबसे पहले Youtube APP को ओपन करना होगा।
- ओपन करने के बाद अकाउंट सेटिंग्स पर जाएं।
- यहां पर आपको Manage all History का विकल्प दिखाई देगा।
- यहां पर आपको DELETE का विकल्प दिखाई देगा।
आप अपने मुताबिक भी YouTube की History डिलीट करने का विकल्प का चयन कर सकते है, यहां पर आपको 3 ऑप्शन मिलते है, जिसके अंदर Delete custom range, Delete Today और Delete all time दिया होता है। आप Delete all time का ऑप्शन चुनते है तो आपकी पूरी Youtube History परमानेंट डिलीट हो जाती है लेकिन आप Delete custom range का ऑप्शन चुनते है तो आप तारीख को चुन सकते है।