Namo Bharat Train: यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, देश की इस ट्रेन में करें फ्री यात्रा
Namo Bharat Train: नमो भारत में फ्री यात्रा करना चाहते है तो अपनाएं यह तरीका, इस ट्रेन की टिकट आपको मुफ़्त में मिल सकती है, जिसके लिए आपको कुछ नियमों का पालन करना होगा।

Top Haryana, New Delhi: नमो भारत में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है, यात्रियों की सुविधा के लिए नई और बेहतर योजना को शुरू की गई है, NCRTC (नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन) ने यात्रियों के लिए एक नया लॉयल्टी प्रोग्राम शुरू किया है, जिससे आप लोगों को देश की नमो भारत में यात्रा करने के लिए फ्री टिकट मिल सकती है।
Haryana News: ईद की सरकारी छुट्टी रद्द, जानें बड़ा कारण
फ्री राइड
नमो भारत में फ्री यात्रा का लाभ उठाने के लिए आपको रिडीम करने होंगे अपने लॉयल्टी प्वाइंट्स, अब समझने वाली बात यह है कि यह लॉयल्टी प्वाइंट्स किस प्रकार प्राप्त होंगे, यात्रियों को नमो भारत ट्रिप के लिए खर्च किए गए हर एक रुपए पर एक लॉयल्टी प्वाइंट ऑफर किया जाएगा और इस प्वाइंट को आप फ्री राइड के लिए आसानी से उपयोग कर सकते है।
एक प्वाइंट की कीमत
एक प्वाइंट की कीमत 10 पैसे है, आप लोगों के पास जैसे ही न्यूनतम 300 प्वाइंट्स इकट्ठा हो जाएंगे उसके बाद आप नमो भारत में फ्री ट्रिप के लिए इन प्वाइंट्स को रिडीम कर सकते है, गणित को समझें 10 पैसे के हिसाब से 500 प्वाइंट्स की कीमत 50 रुपए होगी, इस प्रोसेस को अधिक आसान बनाने के लिए 5 ट्रिप्स एक साथ भी रिडीम करने का विकल्प है।
आपकी रिडीम की गई ट्रिप केवल 7 दिन तक के लिए मान्य होंगी, NCMC (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड) यूजर्स के लॉयल्टी प्वाइंट्स अकाउंट में रोजाना खत्म होने पर क्रेडिट कर दिए जाते है जो फिर अगले दिन रिफ्लेक्ट होते है।
Namo Bharat App
आप देश की नमो भारत से सफर करने के लिए यदि 100 रुपए खर्च करते है तो आपको 100 प्वाइंट्स मिलते है, जिनकी कीमत 10 रुपए के समकक्ष होगी, प्वाइंट्स को टिकट रीडर, टिकट वेंडिंग मशीन और टिकट काउंटर पर आसानी से चेक किया जा सकता है। नमो भारत ऐप के माध्यम से यात्री सरलता से अपने प्वाइंट्स को ट्रैक व रिडीम कर सकते है।
प्वाइंट्स को रिडीम करने के लिए ऐप में जाएं और ऐप में नीचे दिख रहे अकाउंट सेक्शन के ऑप्शन पर क्लिक कर दें, अकाउंट सेक्शन में लॉयल्टी प्वाइंट ऑप्शन का चयन करें, जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करते है तो आपको इस बात की सभी जानकारी मिल जाएगी कि आपके पास टोटल कितने प्वाइंट्स है।
इसी पेज पर आपको एक रिडीम ऑप्शन दिखाई देगा, प्वाइंट्स रिडीम करने के लिए यह ऑप्शन चुने, नेक्स्ट स्टेप पर आपको नमो भारत का ऑप्शन दिखाई देगा, उसके बाद इस ऑप्शन पर क्लिक कर दें और अपनी यात्रा वाले स्टेशन का चयन करें।
इसके बाद 2 स्टेशन के बीच का किराया शो होगा, आपको फिर Pay ऑप्शन पर क्लिक कर देना है, Pay ऑप्शन पर टैप करते ही प्वाइंट्स इस्तेमाल हो जाएंगे।