top haryana

Bada Mangal 2025- कल बन रहा है शुभ योग, इन राशियों की पलटेगी किस्मत

Bada Mangal 2025- कल बड़ा मंगल और ज्येष्ठ पूर्णिमा का दुर्लभ संयोग बन रहा है। जानिए आज का राशिफल और कौन-सी राशियां रहेंगी हनुमान जी की कृपा से भाग्यशाली। व्यापार, करियर, प्रेम और स्वास्थ्य में मिलेगा जबरदस्त बदलाव।

 
Bada Mangal 2025 कल बन रहा है शुभ योग, इन राशियों की पलटेगी किस्मत
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana News: कल का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है| इस दिन दो बड़े संयोग बन रहे हैं, बड़ा मंगल और ज्येष्ठ पूर्णिमा एक साथ है| ऐसा संयोग न सिर्फ आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण होता है, बल्कि ग्रहों की स्थिति भी कुछ खास राशियों पर शुभ असर डालेगी| कल के दिन हनुमान जी की विशेष कृपा और पूर्णिमा की पवित्रता इस दिन को और भी लाभकारी बना रही है| जानिए कल का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आ रहा है|

मेष (Aries)- नए बिजनेस की शुरुआत का अच्छा मौका
10 जून को बड़ा मंगल मेष राशि वालों के लिए खास रहेगा| व्यापार में नए मौके मिलेंगे और पुराने सौदों में सफलता मिलेगी| दोस्तों का साथ आपके कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद करेगा| प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा लेकिन मानसिक तनाव से बचें| इस दिन तिल दान करना शुभ रहेगा|
शुभ रंग- लाल, पीला | शुभ अंक- 1, 3

यह भी पढ़ें- Pitra Dosh Upay: पितृ दोष की पहचान किस प्रकार से करें, जानें इससे मुक्ति के उपाय

वृष (Taurus)- धार्मिक यात्रा के संकेत
वृष राशि वालों के लिए ये दिन आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद सकारात्मक रहेगा| गुरु की स्थिति आपके मन को शांत रखेगी| बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है| हालांकि, प्रॉपर्टी को लेकर घर में विवाद हो सकता है, इसलिए बोलचाल में संयम रखें| गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं|
शुभ रंग- पीला, आसमानी | शुभ अंक- 2, 3

मिथुन (Gemini)- रुके पैसे मिल सकते हैं
इस दिन आपके लिए आर्थिक लाभ के योग हैं| नौकरीपेशा और व्यापारी दोनों को नए अवसर मिल सकते हैं| छात्रों के लिए पढ़ाई में सफलता का दिन रहेगा| पेट की समस्याओं से बचें| प्रेम संबंधों में थोड़ी खटपट संभव है| हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ और गेहूं का दान करें|
शुभ रंग- लाल, नीला | शुभ अंक- 3, 5

कर्क (Cancer)- प्रेम और शिक्षा में नई राह
चंद्रमा की अनुकूल स्थिति आपके प्रेम संबंधों को नई दिशा दे सकती है| लॉ और एमबीए जैसे कोर्स करने वाले छात्रों को लाभ मिलेगा| धार्मिक यात्रा से मानसिक सुकून मिलेगा| श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें|
शुभ रंग- पीला, सफेद | शुभ अंक- 2, 3

सिंह (Leo)- सरकारी काम होंगे पूरे
सिंह राशि वालों के लिए यह दिन लाभदायक रहेगा| कोई जरूरी प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है और सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है| स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें| प्रेमी के साथ यात्रा में मन प्रसन्न रहेगा| चावल और तिल का दान करें|
शुभ रंग- लाल, पीला | शुभ अंक- 4, 7

कन्या (Virgo)- नौकरी बदलने का सही समय
यदि आप नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो ये दिन अनुकूल है| रुके हुए कार्य पूरे होंगे| व्यवसाय में लंबित काम निपटाएं और घर निर्माण की योजना शुरू करें| राजनीति से जुड़े लोगों को भी लाभ होगा| हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं|
शुभ रंग- आसमानी, नीला | शुभ अंक- 5, 8

यह भी पढ़ें- Shani Jayanti 2025: शनि जयंती को इस साल कब मनाया जाएगा, जानें सही तारीख और पूजा की विधि

तुला (Libra)- प्रेम यात्रा और तरक्की के योग
तुला राशि वालों को प्रेम संबंधों में मजबूती मिलेगी| धार्मिक यात्रा का योग है| बैंकिंग, शिक्षण और आईटी सेक्टर में काम करने वालों को लाभ होगा| बीपी से जुड़ी समस्या पर ध्यान दें| श्री सूक्त का पाठ करें|
शुभ रंग- हरा, आसमानी | शुभ अंक- 3, 7

वृश्चिक (Scorpio)- आर्थिक लाभ के संकेत
इस दिन आपको धन लाभ हो सकता है| पिता और दोस्तों का सहयोग मिलेगा| नौकरी से जुड़ी समस्याएं खत्म होंगी| हनुमान चालीसा का पाठ करें|
शुभ रंग- लाल, पीला | शुभ अंक- 4, 6

धनु (Sagittarius)- आध्यात्मिक ऊर्जा और संतुलन
चंद्रमा की स्थिति आपके मन को शांति देगी| धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने से मन प्रसन्न रहेगा| नौकरी और प्रेम संबंधों में सुधार होगा| श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और तिल का दान करें|
शुभ रंग- लाल, नारंगी | शुभ अंक- 6, 7

मकर (Capricorn)- नए आय स्रोत बनेंगे
मकर राशि वालों को व्यापार में अच्छी सफलता मिल सकती है| धार्मिक किताबें पढ़ने से मन शांत रहेगा| शुगर के मरीज सतर्क रहें| भगवान विष्णु की उपासना करें और चने की दाल दान करें|
शुभ रंग- नीला, सफेद | शुभ अंक- 4, 7

कुम्भ (Aquarius)- रुका पैसा मिलेगा
कुंभ राशि के लिए दिन धन प्राप्ति का है| व्यापार में निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी| भगवान विष्णु की पूजा करें|
शुभ रंग- नीला, हरा | शुभ अंक- 4, 7

मीन (Pisces)- नौकरी में मिलेगा नया मौका
मीन राशि वालों को नौकरी बदलने का प्रस्ताव मिल सकता है| पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन होगा| सरकारी काम बनेंगे लेकिन स्किन से जुड़ी परेशानियों से सावधान रहें| श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें|
शुभ रंग- लाल, नारंगी | शुभ अंक- 2, 9

यह भी पढ़ें- Gajkesari Raja Yoga: इन राशि वालों को गजकेसरी राजयोग से होगा बड़ा लाभ, पढ़ें

बड़ा मंगल और ज्येष्ठ पूर्णिमा का यह खास योग आपके जीवन में सकारात्मकता ला सकता है| हनुमान जी की कृपा पाने के लिए इस दिन छोटे-छोटे उपाय जैसे दान, पाठ और उपासना करना लाभकारी रहेगा|