top haryana

Mango Chutney: यह स्वादिष्ट हरी चटनी पहले कभी नहीं खाई होगी, इस प्रकार से घर पर बनाएं

Mango Chutney: आप लोगों को भी चटाकेदार और टेस्टी भोजन करना काफी पसंद है तो आप लोग कच्चे आम से बनी हुई हरी  चटनी खा सकते है, जिसको बनाना बहुत ही आसान है।

 
Mango Chutney: यह स्वादिष्ट हरी चटनी पहले कभी नहीं खाई होगी, इस प्रकार से घर पर बनाएं
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana, New Delhi: गर्मी के सीजन में आम इंडियन मार्केट में मिलने शुरू हो जाते है, इसको फलों का राजा कहा जाता है,  जहां एक ओर पके हुए पीले आम को साधारण तरीके से ही खाया जाता है तो वहीं कच्चे आम का सेवन अनेक तरह से किया जाता है।

कच्चे आम से अचार बनाया जाता है, आम पना भी तैयार किया जाता है और सबसे विशेष तो कच्चे आम की स्वादिष्ट हरी चटनी बनती है, जो भोजन के टेस्ट को कई गुना अधिक बढ़ा देती है।

आप लोगों को भी चटाकेदार और टेस्टी भोजन करना काफी पसंद है तो आप लोग कच्चे आम से बनी हुई हरी  चटनी खा सकते है, जिसको बनाना बहुत ही आसान है। इस आर्टिकल में हम आपको कच्चे आम की स्वादिष्ट हरी चटनी बनाने की सरल विधि बताने जा रहे है।

कच्चे आम की चटनी का सेवन आप दाल चावल के साथ, चाट-पकौड़ी के साथ या फिर दूसरे पकवानों के साथ कर सकते है, इसकी वजह से सभी तरह के भोजन का स्वाद की गुना अधिक हो जाता है, कच्चे आम की चटनी बनाने का सरल तरीका जानें। 

कच्चे आम की चटनी बनाने की सामग्री 

  • ताज़ा हरे कच्चे आम

  • हरा ताजा धनिया

  • हरे पुदीना के पत्ते

  • हींग

  • हरी मिर्च

  • नमक

  • काला नमक

  • भुना हुआ जीरा

कच्चे आम की चटनी बनाने की विधि

कच्चे आम की स्वादिष्ट हरी चटनी बनाने के लिए कच्चे आम को ठीक प्रकार से साफ पानी में धोकर उसे छील लें। छीलने के बाद आम की गुठली निकालकर इसे बारीक काट लें। कच्चे आम को छोटे टुकड़ों में काट लेने के बाद हरा धनिया और पुदीना भी ठीक प्रकार से साफ पानी में धोकर उसे बारीक काट लें, फिर हरी मिर्च को काट कर एक बर्तन में रख लें।

जब सभी चीजें तैयार हो जाए तो एक ब्लेंडर में सभी चीजों को डाल दें। उसके बाद इसके अंदर अपने स्वाद के मुताबिक नमक, भुना जीरा, काला नमक और हींग डाल दें। थोड़ा पानी डालकर इन सभी को मिक्सी में डालकर चला दें, जब अच्छे से ब्लेंड हो जाए तो मिक्सी बंद करके चटनी को एक कांच के बर्तन में निकाल लेना है। 

सेवन

चटनी को बनाने के बाद आप इस चटनी का सेवन घर की बनी चाट के साथ कर सकते है, पराठे के साथ भी यह चटाकेदार चटनी काफी स्वादिष्ट लगती है, आप चाहें तो इसे दाल-चावल के साथ भी सेवन कर सकते है।