Viral Video: दूल्हे ने बारात में किया सनी डान्सर के जैसा डांस, बाराती देखकर हुए हक्के-बक्के

Top Haryana: आजकल इंटरनेट पर एक विडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दुल्हा अपनी बारात में रथ पर खड़े होकर जबरदस्त डांस कर रहा है। जिसे देखकर लोग दुल्हे का मजाक बना रहे है। अक्सर विवाह- शादियो में बारात आती है, तो बारात में आए दुल्हे के यार दोस्त दुल्हे से डांस तो करवा लिया करते है। इस वायरल विडियो में दुल्हा का अलग सीन चल रहा है। इस विडियो में दुल्हा कार या घोड़ी पर नही रथ पर आया है और रथ पर खतरनाक डांस करने लगा। जिसको देखकर लोग हैरान हो गए।
इस वायरल विडियो में आप लोग देख ही सकते है कि दुल्हा रथ पर खड़ा होकर ढोल की धुन पर झुम-झुम कर डांस रहा है। इस डांस को देखकर आस-पास से जाते लोगों ने रूक कर खुब मजे लिए है। कुछ लोग अपनी घरों कि छतों से इस डांस के आनंद ले रहे है।
यह भी पढ़ें- Haryana news: हरियाणा के किसानों को बड़ी राहत, इस काम पर अब मिलेगा मोटा मुआवजा
वायरल विडियो में साफ पता चल रहा है। की दुल्हे की बारात अभी तक दुल्हन के घर नही पहुंची है। बारात अभी बीच रास्ते में ही है और बाराती नाच रहे है, तभी दुल्हे ने अचानक से अतरंगी डांस करके सारी महफिल लूट ली। वैसे तो दुल्हे के दोस्त दुल्हे को नचा ही लेते है। पर अपने आप से ऐसे झुम-झुमकर नाचना ये अनोखी बात है।
वायरल विडियो @vikash_raj_rock_vk नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 54 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि लगभग 87.8 हजार लोगों ने लाइक किया है. इसके अलावा 3.7 हजार लोगों ने कमेंट किए हैं और इस विडियो को 4 लाख से अधिक लोगों ने शेयर किया है।
एक यूजर ने कमेंट लिखा, माना की नाचना नही आता पर शर्म तो आती होगी, दुसरे यूजर ने कहा, बुझने से पहले फड़पढ़ाता हुआ दिया। तीसरे ने लिखा नाच लो नाच लो, बाद में रोना ही पड़ेगा। एक यूजर ने लिखा दुल्हे का इस तरह सोभा नही देता है।
यह भी पढ़ें- Haryana news: हरियाणा CET में फर्जी सोशल मीडिया पेज बनाकर फैलाई जा रही अफवाह, HSSC ने दर्ज करवाई FIR