Sapna Choudhary Dance Video: स्टेज पर सपना चौधरी ने मचाया तहलका, फैंस ने बरसाए नोट
Sapna Choudhary Dance Video: सपना चौधरी का नया डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| "तेरी आंखों का यो काजल" गाने पर उनके एनर्जेटिक डांस ने फैंस को दीवाना बना दिया है| जानिए पूरी खबर|

Top Haryana: Sapna Choudhary Viral Dance – हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं| हाल ही में उनका एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने स्टेज पर जबरदस्त परफॉर्मेंस दी| इस वीडियो में सपना का अंदाज़ और एक्सप्रेशन लोगों को बेहद पसंद आ रहा है|
Also Read- Sapna Choudhary Dance: सपना चौधरी के डांस ने फिर मचाया धमाल, वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल
डांस से मचा दिया धमाल
सपना चौधरी को डांस की दुनिया में किसी पहचान की ज़रूरत नहीं है| वो कई सालों से लगातार अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीतती आ रही हैं| चाहे नया वीडियो हो या पुराना, सपना का हर डांस सोशल मीडिया पर खूब देखा और शेयर किया जाता है|
स्टेज पर दिखा सपना का एनर्जेटिक अंदाज़
वायरल हो रहे वीडियो में सपना "तेरी आंखों का यो काजल" गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं| दरअसल, उनका परफॉर्मेंस इतना दमदार है कि दर्शक झूमने को मजबूर हो गए| वीडियो में फैंस को उन पर नोटों की बारिश करते भी देखा जा सकता है| उनके एक्सप्रेशंस और स्टाइल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो डांस की रानी हैं|
सोशल मीडिया पर सपना का जलवा
केवल हरियाणा में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में सपना चौधरी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, खासकर यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर| यही कारण है कि उनके डांस वीडियोज़ देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं| फैंस उनके हर मूव और एक्सप्रेशन पर दिल हार बैठते हैं|
फैंस ने लुटाया प्यार
वीडियो पर लोगों के कमेंट्स से साफ है कि सपना का ये डांस भी उनके चाहने वालों को बेहद पसंद आया है| कई यूज़र्स ने लिखा कि सपना जैसा डांस आज तक किसी और का नहीं देखा| कुछ लोगों ने तो ये भी कहा कि उनका डांस दुखी दिलों को भी खुश कर देता है|
सपना चौधरी ने एक बार फिर अपने डांस से लोगों का दिल जीत लिया है| उनका ये वीडियो इस बात का सबूत है कि सपना का क्रेज अभी भी कम नहीं हुआ है| उनका हर डांस उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होता|
Also Read- Sapna Choudhary Dance: 'गंडास होरी से' गाने पर सपना चौधरी ने किया कसूता डांस, वीडियो वायरल