top haryana

Haryana Anganwadi Bharti 2025: हरियाणा में भर्तियों का तूफान, 7 हजार से ज्यादा खाली पद, जानें सीएम सैनी का प्लान

Haryana Anganwadi Bharti 2025: हरियाणा में 7 हजार से ज्यादा खाली पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री सैनी ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। आंगनबाड़ी वर्कर्स, हेल्पर्स और डॉक्टरों के लिए नई नियुक्तियां होगी। जानिए कब शुरू होगी यह प्रक्रिया...
 
Anganwadi Helper Job, CM Nayab Singh Saini, Haryana Doctors Waiting List, Haryana Budget Session, Haryana Staff Selection Commission, Haryana News Hindi
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: हरियाणा में आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर के कुल 7 हजार 5 खाली पदों को भरने की मंजूरी दे दी है। यह फैसला विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस विधायक पूजा चौधरी के सवाल के बाद लिया गया। उन्होंने पूछा था कि प्रदेश में हेल्परों, वर्करों और सुपरवाइजरों के कितने पद खाली हैं और उन पर भर्ती कब होगी।

महिला और बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने बताया कि जल्द ही इन पदों को भरा जाएगा। आंगनबाड़ी वर्करों के कुल 25 हजार 962 पदों में से 2 हजार 549 पद और हेल्परों के 25 हजार 450 पदों में से 4 हजार 439 पद खाली हैं।

यह भी पढ़ें- Haryana Anganwadi Recruitment 2025: हरियाणा में आंगनवाड़ी की बड़ी भर्ती, 7 हजार से ज्यादा पद खाली, देखिए कहां है सबसे ज़्यादा वैकेंसी

Haryana Anganwadi Recruitment 2025: हरियाणा में आंगनवाड़ी की बड़ी भर्ती, 7 हजार से ज्यादा पद खाली, देखिए कहां है सबसे ज़्यादा वैकेंसी

पहले क्यों नहीं हुई भर्ती?

महिला और बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों के पदों पर भर्ती का मामला पिछले कुछ दिनों से लंबित था। इसका कारण भारत सरकार के अगस्त 2022 में जारी किए गए दिशा-निर्देश थे, जिसके चलते भर्ती प्रक्रिया में देरी हुई। वहीं, सुपरवाइजरों के खाली पदों को भरने के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से काम चल रहा है।

आंगनबाड़ी वर्करों को कितना मानदेय मिलेगा?

महिला और बाल विकास विभाग के अनुसार, 10 साल से ज्यादा अनुभव रखने वाली आंगनबाड़ी वर्करों को 14 हजार 750 रुपए का मानदेय मिल रहा है। 10 साल से कम अनुभव रखने वाली वर्करों को 13 हजार 250 रुपए और आंगनबाड़ी हेल्परों को 7 हजार 900 रुपए मानदेय दिया जाता है।

वेटिंग डॉक्टर्स की भी होगी पोस्टिंग

हरियाणा में पिछले दिनों 777 डॉक्टरों की भर्ती की गई थी, जिनमें से 531 डॉक्टरों ने जॉइन किया था। बाकी डॉक्टर अब वेटिंग पर थे, जिन्हें अब पोस्टिंग का मौका मिलेगा। जल्द ही 200 डॉक्टर जॉइन करेंगे। इन डॉक्टरों की बायोमेट्रिक और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम पूरा कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- Haryana news: हरियाणा के युवाओं की लग गई लॉटरी, इस जिले में बन रही है करोड़ों की ग्लोबल सिटी, मिलेगा लाखों को रोजगार