Haryana Anganwadi Recruitment 2025: हरियाणा में आंगनवाड़ी की बड़ी भर्ती, 7 हजार से ज्यादा पद खाली, देखिए कहां है सबसे ज़्यादा वैकेंसी

Top Haryana: हरियाणा में आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर के पदों पर भर्ती जल्द शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस भर्ती को मंजूरी दे दी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में आंगनवाड़ी वर्कर के 25 हजार 962 पद हैं, जिनमें से 2 हजार 549 पद अभी खाली हैं। वहीं हेल्पर के 25 हजार 450 पदों में से 4 हजार 439 पद रिक्त हैं। इसके अलावा सुपरवाइजर के भी 118 पद खाली पड़े हैं। इस तरह कुल 7 हजार 5 पदों पर भर्ती की जाएगी।
यह भर्ती महिलाओं के लिए रोजगार का अच्छा मौका हो सकता है। खास बात यह है कि हर जिले में अलग-अलग संख्या में पद खाली हैं। भर्ती प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी जल्दी ही विभाग की वेबसाइट या स्थानीय समाचार पत्रों के जरिए दे दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- Haryana CET: युवाओं के लिए बड़ी खबर, पहले ही बना लें यह जरूरी डोकोमेन्ट वरना CET रजिस्ट्रेशन में होगी परेशानी
जिलेवार खाली पदों की जानकारी इस प्रकार है।
- अंबाला जिले में 129 वर्कर, 225 हेल्पर और 15 सुपरवाइजर के पद खाली हैं।
- भिवानी में 119 वर्कर, 195 हेल्पर और कोई सुपरवाइजर का पद नहीं है।
- चरखी दादरी में 58 वर्कर, 105 हेल्पर और कोई सुपरवाइजर का पद खाली नहीं है।
- फरीदाबाद में 83 वर्कर, 183 हेल्पर और 11 सुपरवाइजर के पद खाली हैं।
- फतेहाबाद में 106 वर्कर, 169 हेल्पर और 1 सुपरवाइजर का पद रिक्त है।
- गुरुग्राम में 90 वर्कर, 136 हेल्पर और कोई सुपरवाइजर का पद खाली नहीं है।
- हिसार में 127 वर्कर, 248 हेल्पर और कोई सुपरवाइजर का पद नहीं है।
- जींद में 130 वर्कर, 265 हेल्पर और कोई सुपरवाइजर का पद खाली नहीं है।
- झज्जर में 157 वर्कर, 213 हेल्पर और 1 सुपरवाइजर का पद रिक्त है।
- कैथल में 71 वर्कर, 255 हेल्पर और 1 सुपरवाइजर का पद खाली है।
- कुरुक्षेत्र में 67 वर्कर, 160 हेल्पर और 1 सुपरवाइजर का पद खाली है।
- करनाल में 124 वर्कर, 235 हेल्पर और 1 सुपरवाइजर का पद रिक्त है।
- मेवात में 150 वर्कर, 170 हेल्पर और 22 सुपरवाइजर के पद खाली हैं।
- नारनौल में 124 वर्कर, 217 हेल्पर और कोई सुपरवाइजर का पद नहीं है।
- पंचकूला में 56 वर्कर, 106 हेल्पर और कोई सुपरवाइजर का पद खाली नहीं है।
- पानीपत में 52 वर्कर, 128 हेल्पर और कोई सुपरवाइजर का पद नहीं है।
- पलवल में 129 वर्कर, 205 हेल्पर और 32 सुपरवाइजर के पद खाली हैं।
- रोहतक में 151 वर्कर, 189 हेल्पर और कोई सुपरवाइजर का पद खाली नहीं है।
- रेवाड़ी में 123 वर्कर, 256 हेल्पर और कोई सुपरवाइजर का पद नहीं है।
- सिरसा में 175 वर्कर, 255 हेल्पर और 13 सुपरवाइजर के पद खाली हैं।
- सोनीपत में 225 वर्कर, 360 हेल्पर और कोई सुपरवाइजर का पद नहीं है।
- यमुनानगर में 103 वर्कर, 164 हेल्पर और 20 सुपरवाइजर के पद रिक्त हैं।
योग्यता और चयन प्रक्रिया
इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं और 12वीं हो सकती है। आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, उम्र सीमा और चयन प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारी विभाग द्वारा जल्द जारी की जाएगी। जो महिलाएं अपने घर के पास काम करना चाहती हैं और बच्चों की देखभाल में रुचि रखती हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है।
यह भी पढ़ें- Haryana CET 2025: इंतजार हुआ खत्म! जानिए कब होगी परीक्षा, 31 लाख से ज्यादा युवाओं की किस्मत दांव पर