top haryana

Haryana News: हरियाणा के इस शहर में मुंबई की तरह चलेंगी डबल डेकर बसें, लोगों को मिलेगा शहर घूमने का नया अनुभव

Haryana News: परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि अंबाला शहर और अंबाला कैंट में ओपन और डबल डेकर बसें चलाई जाएंगी। इसका उद्देश्य यह है कि...
 
डबल डेकर बसें
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: हरियाणा सरकार अब अंबाला शहर में भी मुंबई की तरह डबल डेकर बसें चलाने जा रही है। ये बसें खास तौर पर शहर में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को शहर के सुंदर और ऐतिहासिक स्थानों की सैर कराने के लिए शुरू की जा रही हैं। यह जानकारी हरियाणा सरकार के परिवहन मंत्री अनिल विज ने दी।

शहर की सुंदरता देखने मिलेगा मौका
परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि अंबाला शहर और अंबाला कैंट में ओपन और डबल डेकर बसें चलाई जाएंगी। इसका उद्देश्य यह है कि लोग आराम से शहर की सुंदरता का आनंद ले सकें और अहम पर्यटन स्थलों को देख सकें। इन बसों का रूट इस तरह तय किया गया है कि लोग शहर के मुख्य स्थानों जैसे शहीद स्मारक, साइंस सेंटर, बैंक स्क्वेयर, रानी का तालाब होते हुए सुभाष पार्क तक का सफर कर सकें।

यह भी पढ़ें- Haryana news: हरियाणा में आज कैबिनेट मीटिंग, इन योजनाओं पर हो सकता है बड़ा फैसला

सुभाष पार्क बना टूरिस्ट स्पॉट
अनिल विज ने बताया कि सुभाष पार्क अब केवल अंबाला का ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा का एक लोकप्रिय टूरिस्ट स्पॉट बन चुका है। यहां रोजाना हजारों लोग घूमने आते हैं। इसे और अधिक आकर्षक बनाने के लिए उन्होंने नगर परिषद को कई निर्देश दिए हैं। पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए टॉय ट्रेन और हॉट एयर बैलून जैसी सुविधाएं शुरू की जाएंगी ताकि बच्चों के साथ-साथ परिवार के बाकी सदस्य भी वहां का आनंद ले सकें।

पार्क की खूबसूरती बढ़ेगी
परिवहन मंत्री ने यह भी कहा कि सुभाष पार्क में पहले से ही बहुत से फूलों वाले पौधे लगे हैं लेकिन इनकी संख्या और बढ़ाई जानी चाहिए। इससे पार्क और भी सुंदर लगेगा और हर मौसम में खिला-खिला दिखाई देगा। पार्क की झील को साफ-सुथरा रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। झील में मछलियां भी डाली जाएंगी ताकि वहां आने वाले लोगों को और आकर्षण मिले।

अंबाला को मिल रही नई पहचान
सरकार के इस फैसले से अंबाला शहर को एक नई पहचान मिलेगी। पर्यटकों के लिए यह शहर और भी खास बन जाएगा। डबल डेकर बसें न केवल सफर को आसान और मजेदार बनाएंगी, बल्कि यह शहर के पर्यटन को भी बढ़ावा देंगी। इससे स्थानीय लोगों को भी रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं।

सरकार का कहना है कि शहरों को सुंदर और सुविधाजनक बनाना उनका लक्ष्य है, और इस दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। डबल डेकर बसों का यह सफर लोगों के लिए यादगार बनेगा और अंबाला को एक स्मार्ट और टूरिस्ट फ्रेंडली शहर बनाने में मदद करेगा।

यह भी पढ़ें- Haryana News: हरियाणा सरकार की बड़ी घोषणा, इन महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपये