Gold Price Today: सोने की कीमत में आया अचानक उछाल, भाव देख कर हो जाओगे बेहाल, जानिए तेजी की वजह
Gold Price Today: सोने की कीमतें लगातार चौंका रही हैं, निवेशकों में खुशी, आम खरीदारों की बढ़ी टेंशन| साल 2025 की शुरुआत से ही गोल्ड प्राइस में बढ़त...

Top Haryana: सोने के दाम एक बार फिर नए ऊंचाई पर पहुंच गए हैं| सोमवार को बाजार खुलते ही सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़त देखने को मिली है, जिससे निवेशकों के चेहरे जरूर खिले हैं लेकिन आम ग्राहकों के लिए यह महंगाई की नई चुनौती बन गई है|साल 2025 की शुरुआत से ही गोल्ड प्राइस में बढ़त का सिलसिला जारी है और इस हफ्ते की शुरुआत भी कुछ ऐसा ही संकेत दे रही है|
आज का 24 कैरेट सोने का भाव (24 Carat Gold Price Today)
सोमवार को 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 330 रुपये महंगा होकर ₹97,790 पर पहुंच गया है| रविवार को यह रेट ₹97,460 था|
वहीं 100 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 3300 रुपये बढ़कर अब ₹9,77,900 हो गया है, जो रविवार को ₹9,74,600 था|
Also Read- Gold Tax Rules: सोना बेचने पर कितना लगेगा टैक्स? नए नियम जानना ज़रूरी है वरना हो सकती है कार्रवाई
22 कैरेट गोल्ड का नया रेट (22 Carat Gold Price Today)
22 कैरेट सोना भी महंगा हुआ है| आज 10 ग्राम के लिए कीमत ₹300 बढ़कर ₹89,650 पर पहुंच गई है, जबकि रविवार को यह ₹89,350 थी|
100 ग्राम 22 कैरेट सोना अब ₹8,96,500 पर बिक रहा है, जो पहले ₹8,93,500 था|
18 कैरेट गोल्ड के दाम (18 Carat Gold Rate)
18 कैरेट सोने की कीमत में भी इजाफा हुआ है|
10 ग्राम पर अब भाव ₹240 बढ़कर ₹73,350 हो गया है, जो रविवार को ₹73,110 था|
100 ग्राम पर रेट ₹2400 चढ़कर ₹7,33,500 तक पहुंच गया है|
चांदी का ताजा भाव (Silver Price Update)
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी हल्की तेजी आई है|
100 ग्राम चांदी ₹10 बढ़कर ₹10,000 पर पहुंच गई है, जबकि रविवार को यह ₹9,990 थी|
1 किलो चांदी अब ₹1,00,000 में मिल रही है|
दाम बढ़ने के पीछे की वजह क्या है?
सोने की कीमतों में यह तेजी अमेरिकी बाजार और ट्रेड टेंशन के चलते देखने को मिली है|
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने स्टील आयात पर टैरिफ 50% करने की घोषणा की है, जिससे वैश्विक बाजारों में हलचल है|
इस ऐलान के बाद शेयर बाजार में कमजोरी आई और निवेशकों का रुझान सोने की तरफ बढ़ गया है, क्योंकि इसे सुरक्षित निवेश (Safe Haven) माना जाता है|
डॉलर मजबूत, पर सोने में बना है भरोसा
हाल ही में अमेरिका में कंज्यूमर स्पेंडिंग में गिरावट और बढ़ते आयात शुल्क की वजह से निवेशकों को लग रहा है कि आने वाले समय में महंगाई बढ़ सकती है|
हालांकि फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) ने अभी ब्याज दरों में कटौती के संकेत नहीं दिए हैं, जिससे कुछ दबाव बना हुआ है|
Also Read- Flexi Personal Loan: सिर्फ लोन नहीं, फायदे की बारिश, जानिए फ्लेक्सी पर्सनल लोन का राज
टेक्निकल नजरिए से सोना क्या संकेत दे रहा है?
विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की कीमतें दो बार $3,328 के स्तर को पार करने में नाकाम रही हैं, जिससे तकनीकी रूप से दबाव दिख रहा है| हालांकि साल की शुरुआत से अब तक सोने में 25% की बढ़त देखने को मिली है|
हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें-
सोने चांदी के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रशन
हरियाणा में सोना कितने रुपए तोला है?
उत्तर: हरियाणा में आज के समय सोने का भाव बाजार के अनुसार थोड़ा बहुत बदल सकता है| 24 कैरेट सोने का ताजा रेट करीब ₹9,764 प्रति ग्राम चल रहा है|
इस हिसाब से अगर 10 ग्राम सोने की बात करें तो कीमत करीब ₹97,640 होगी|
1 तोला (जो लगभग 11.66 ग्राम के बराबर होता है) का भाव ₹1,13,800 के आसपास हो सकता है|
ध्यान दें, यह रेट समय और शहर के हिसाब से ऊपर-नीचे हो सकते हैं|
24 कैरेट सोने की आज की कीमत क्या है?
उत्तर: आज यानी 2 जून 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹9,764 प्रति ग्राम है|
10 ग्राम सोने के लिए आपको करीब ₹97,640 चुकाने होंगे|
यह रेट अंतरराष्ट्रीय बाजार, रुपये की स्थिति और मांग-आपूर्ति के अनुसार रोज़ बदल सकता है|
20 कैरेट और 22 कैरेट सोने में क्या फर्क होता है?
उत्तर: 20K और 22K सोने में फर्क उनकी शुद्धता में होता है|
20 कैरेट सोना- इसमें लगभग 83.3% शुद्ध सोना होता है और बाकी हिस्सों में अन्य धातुएं (जैसे तांबा या चांदी) मिली होती हैं|
22 कैरेट सोना- इसमें करीब 91.6% शुद्ध सोना मौजूद होता है| इसका इस्तेमाल ज़्यादातर गहने बनाने में किया जाता है|
मुख्य अंतर यह है-
22K सोना ज्यादा शुद्ध होता है और इसकी कीमत भी अधिक होती है|
20K सोना थोड़ा कम शुद्ध होता है, इसलिए इसका दाम भी कम होता है|
2025 में सोने की कीमत क्या हो सकती है?
उत्तर: 2025 में सोने की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करेंगी — जैसे अंतरराष्ट्रीय बाज़ार की चाल, डॉलर की स्थिति, ब्याज दरें, और वैश्विक अनिश्चितताएं|
अगर आर्थिक हालात अस्थिर रहते हैं, तो सोने की डिमांड बढ़ सकती है जिससे दाम ऊपर जा सकते हैं|
ब्याज दरों में कटौती होने पर निवेशक सोने की ओर झुकते हैं|
भारत में त्योहार और शादी के सीजन में मांग बढ़ने पर भी भाव बढ़ सकते हैं|
संभावना है कि 2025 में सोना स्थिर नहीं रहेगा और इसकी कीमतों में हलचल बनी रह सकती है| निवेश करने से पहले बाजार की स्थिति जरूर जांचें|