top haryana

Surya Grahan 2025: 29 मार्च शनिवार को लगेगा 2025 का पहला सूर्य ग्रहण, किस राशि पर पड़ेगा असर, जानें

Surya Grahan 2025: सनातन धर्म में ग्रहण को एक विशेष महत्व प्राप्त है। साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगने जा रहा है...
 
Surya Grahan 2025: 29 मार्च शनिवार को लगेगा 2025 का पहला सूर्य ग्रहण, किस राशि पर पड़ेगा असर, जानें
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana, New Delhi: साल 2025 का पहला ग्रहण 29 मार्च को लगने जा रहा हैं। अब ऐसे में यह जानना हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण हो जाता है कि साल 2025 का दूसरा और इस साल का पहला सूर्य ग्रहण क्या भारत में दिखाई देगा या नहीं, किस समय पर सूर्य ग्रहण लगने वाला है।

इससे जुड़ी हुई सारी जानकारी आज हम आपको डिटेल से देने वाले हैं। साल 2025 का पहला ग्रहण होली के दिन लग चुका है, जो कि इस साल का पहला चंद्र ग्रहण था। इस साल में अब तक केवल एक बार ही ग्रहण लगा हैं, सूर्य ग्रहण इस साल में अब तक एक बार भी नहीं लगा हैं तो ऐसे में यह काफी महत्वपूर्ण हो जाता हैं।

8th Pay Commission: सरकार ने लगाई फिटमेंट फैक्टर पर मुहर, सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में होगा तगड़ा इजाफा

इस दिन लगेगा पहला सूर्य ग्रहण

29 मार्च 2025 को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस ग्रहण के दौरान धरती के कुछ इलाकों में कुछ देर के लिए दिन में ही अंधेरा सा छा जाएगा, लोगों को सूर्य ग्रहण को देखने की काफी उत्सुकता भी बनी रहती है। 

साल का पहला सूर्य ग्रहण इस बार शनिवार 29 मार्च को लगने जा रहा है। भारतीय समय के अनुसार, यह ग्रहण दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम को 6 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगा। हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बार का यह एक खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा, जो कि चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन लगने जा रहा है।

क्या भारत में दिखाई देगा इसका असर?

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, परंतु यह देश के कुछ हिस्सों में दिखाई देने वाला है, जिसमें ऑस्ट्रिया, बेल्जियम,उत्तरी ब्राज़ील डेनमार्क,आयरलैंड ग्रीनलैंड, फिनलैंड आदि देशों के कई हिस्सों में दिखाई देगा है। क्योंकि इस बार यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

इसी वजह से इसका सूतक काल भी यहां पर मान्य नहीं होगा, परंतु जिन-जिन क्षेत्रों में यह ग्रहण दिखाई देगा। वहां पर ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक शुरू हो जाएगा। इस ग्रहण के दौरान कुछ कामों पर रोक लग जाती है, ग्रहण में कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता हैं। 

मंदिरों के कपाट भी बंद हो जाते हैं। मंदिर में भगवान के दर्शन भी बंद कर दिए जाते हैं। साथ ही, गर्भवती महिलाओं को भी ग्रहण में विशेष तरह की सावधानी बरतने की भी सलाह दी जाती है। महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाता हैं।

Maruti E Vitara: लॉन्‍च होने से पहले इस गाड़ी की हुई टेस्टिंग, जानें सम्पूर्ण जानकारी