top haryana

New Highway: हरियाणा को मिला नया हाइवे, इन राज्यों का सफर अब होगा और आसान

New Highway: हरियाणा में नया हाईवे बनने जा रहा है, आइए जानें कहां बन रहा है यह नया हाईवे...
 
हरियाणा को मिला नया हाइवे
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: हरियाणा के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब दिल्ली और चंडीगढ़ का सफर पहले से ज्यादा तेज और आरामदायक होने जा रहा है। राज्य को NH-352A के रूप में एक नया हाईवे मिलने जा रहा है।

जिससे खासकर जींद जिले से दिल्ली तक की दूरी काफी कम हो जाएगी। हाईवे का काम दो चरणों में हो रहा है, जिसमें से पहला चरण पूरा हो चुका है और अब जल्द ही इस पर वाहन दौड़ते नजर आएंगे।

1 हजार 380 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा हाईवे

इस नए हाईवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इसकी कुल लागत करीब 1 हजार 380 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह हाईवे जीटी रोड (NH-44) से शुरू होगा और सोनीपत व गोहाना होते हुए जींद तक जाएगा।

हाईवे बनने के बाद जींद से दिल्ली पहुंचने का रास्ता काफी छोटा हो जाएगा। जहां पहले घंटों का समय लगता था वहीं अब यह सफर सिर्फ सवा घंटे में पूरा हो सकेगा।

इन जिलों को होगा सीधा फायदा

इस हाईवे से जींद, गोहाना, सोनीपत जैसे जिलों को सीधा फायदा मिलेगा। अभी तक इन जिलों के लोगों को दिल्ली पहुंचने के लिए रोहतक, सोनीपत या गोहाना जैसे घुमावदार रास्तों का सहारा लेना पड़ता था जिससे समय ज्यादा लगता था।

लेकिन इस हाईवे के बनते ही जींद से दिल्ली की दूरी कम और सफर आसान हो जाएगा।

चंडीगढ़ से दिल्ली का सफर भी होगा छोटा

सिर्फ जींद ही नहीं इस हाईवे से चंडीगढ़, अंबाला और दिल्ली के बीच का सफर भी प्रभावित होगा। यमुना नदी के किनारे एक और नया हाईवे अंबाला से दिल्ली तक बनाया जा रहा है।

इससे चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंचने में लगने वाला समय ढाई घंटे तक कम हो जाएगा। यह हाईवे न केवल समय बचाएगा, बल्कि जीटी रोड पर लगने वाले भारी ट्रैफिक को भी कम करेगा।

उत्तर भारत के कई राज्यों को मिलेगा लाभ

इस हाईवे के तैयार होने से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों के बीच आवाजाही और बेहतर होगी। व्यापार, यात्रा और उद्योग से जुड़े लोग तेज रफ्तार और कम समय में अपना सफर पूरा कर सकेंगे।