top haryana

Haryana Today Wether: हरियाणा में फिर लौटेगा मानसून, 27 जुलाई से भारी बारिश का अलर्ट जारी

Haryana Today Wether: हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी हो गई थी लेकिन अब मौसम फिर से करवट लेने वाला है। 
 
हरियाणा में फिर लौटेगा मानसून, 27 जुलाई से भारी बारिश का अलर्ट जारी
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: मौसम विभाग (IMD) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार 27 जुलाई से एक बार फिर हरियाणा में बारिश जोर पकड़ने वाली है। अगले कुछ दिनों में कई जिलों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है।

ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है खासतौर पर उन इलाकों में जहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

आज और कल कैसा रहेगा मौसम

आज यानी शुक्रवार और कल शनिवार को हरियाणा के ज्यादातर जिलों में बारिश की संभावना बहुत कम है। मौसम विभाग के अनुसार आज केवल 8 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

वहीं 14 जिलों में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। इन जिलों में धूप और उमस बनी रह सकती है। शनिवार को भी किसी जिले में तेज बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।

26 जुलाई को भी रहेगा मौसम शांत

मौसम विभाग ने बताया है कि 26 जुलाई को भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शांत रहेगा। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जैसे जिलों में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

अन्य जिलों में कहीं-कहीं मामूली बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन भारी बारिश की संभावना नहीं है।

27 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून

सबसे बड़ी खबर यह है कि 27 जुलाई से एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो जाएगा। उस दिन कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 9 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी और रेवाड़ी में 25% से 50% तक बारिश हो सकती है।

12 जिलों पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 50% से 75% तक बारिश का अनुमान है।यमुनानगर में सबसे ज्यादा यानी 75% से 100% तक बारिश हो सकती है।

येलो अलर्ट जारी

27 जुलाई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट भारी बारिश की चेतावनी के रूप में होता है, जिसमें लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

28 जुलाई को भी यही स्थिति बनी रह सकती है और इन जिलों में फिर से बारिश होने की संभावना है।