Haryana news: हरियाणा में जल्द शुरू होगी लाडो लक्ष्मी योजना, इस दिन सरकार कर सकती है बड़ा ऐलान

Top Haryana: हरियाणा सरकार महिलाओं के लिए एक नई योजना शुरू करने जा रही है जिसका नाम है ‘लाडो लक्ष्मी योजना’। इस योजना का ऐलान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रक्षाबंधन (9 अगस्त) के मौके पर कर सकते हैं।
विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने वादा किया था कि प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 2 हजार 100 रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। अब यह योजना लागू होने की तैयारी में है।
मंजूरी का इंतजार
इस योजना को लागू करने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने एक ड्राफ्ट तैयार किया है और मुख्यमंत्री को मंजूरी के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार यह लाभ सिर्फ उन महिलाओं को मिलेगा जो गरीब हैं और जिनके पास कोई सरकारी नौकरी या पेंशन नहीं है। इस योजना का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की मदद करना है।
गरीब महिलाओं को पहले मिलेगा फायदा
शुरुआती चरण में सरकार इस योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाली महिलाओं को देगी। हरियाणा में करीब 46 लाख बीपीएल कार्ड धारक हैं।
इनमें से भी पहले उन महिलाओं को शामिल किया जाएगा जिनकी सालाना आय 1 लाख रुपए से कम है। इसके बाद बाकी योग्य महिलाओं को योजना में जोड़ा जाएगा।
4 चरणों में लागू होगी योजना
लाडो लक्ष्मी योजना को चार फेज (चरणों) में लागू किया जाएगा।
पहले फेज में सबसे गरीब महिलाओं को शामिल किया जाएगा।
दूसरे और तीसरे फेज में मध्यम आय वर्ग की महिलाएं जोड़ी जाएंगी।
चौथे फेज में बाकी योग्य महिलाओं को शामिल किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन पोर्टल होगा तैयार
मुख्यमंत्री सैनी पहले ही बता चुके हैं कि योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया जा रहा है। योजना का ऐलान होते ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इससे महिलाएं घर बैठे योजना के लिए आवेदन कर सकेंगी।