top haryana

Kisan News: यूट्यूब वीडियो ने बदली किसान की किस्मत, ताइवानी अमरूद की खेती से कमा रहे हैं लाखों

Kisan News: हरियाणा के एक किसान की ज़िंदगी एक वीडियो ने किस प्रकार से बदल दी, आइए जानें पूरी खबर...
 
ताइवानी अमरूद की खेती
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: हरियाणा के किसान अब पारंपरिक खेती से हटकर आधुनिक और मुनाफे वाली खेती की ओर बढ़ रहे हैं। नई तकनीक और नई फसलें अपनाकर किसान अब ज्यादा कमाई करने लगे हैं।

ऐसी ही एक मिसाल हैं कुरुक्षेत्र जिले के हाथिरा गांव के किसान सुरेंद्र सिंह जिन्होंने यूट्यूब से एक वीडियो देखकर अपनी खेती का तरीका पूरी तरह बदल दिया और आज ताइवान पिंक अमरूद की खेती से लाखों रुपये कमा रहे हैं।

यूट्यूब से मिला आइडिया, बदली खेती की दिशा
सुरेंद्र सिंह ने करीब 5 साल पहले यूट्यूब पर एक वीडियो देखा जिसमें ताइवान पिंक अमरूद की खेती के फायदे बताए गए थे। इससे प्रेरित होकर उन्होंने इस खास किस्म के अमरूद का बाग लगाने का फैसला किया।

उन्होंने साल 2019 में आंध्र प्रदेश से पौधे मंगवाकर 2 एकड़ जमीन में अमरूद का बाग लगाया। देखते ही देखते उनके खेत में अमरूद के पौधों ने अच्छी बढ़त ली और फलों की पैदावार भी शुरू हो गई।

ताइवानी अमरूद की खासियत
ताइवान पिंक अमरूद जिसे थाई पिंक अमरूद भी कहा जाता है, खाने में बहुत मीठा और सुगंधित होता है। यह अमरूद टॉपिकल और सब-ट्रॉपिकल जलवायु में अच्छी पैदावार देता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये पौधे रोपाई के 6 महीने के अंदर फल देने लगते हैं।

एक अमरूद का वजन 300 से 600 ग्राम तक होता है, जिससे इसकी बाजार में मांग बनी रहती है। यह फल 10 से 15 दिनों तक खराब नहीं होता, इसलिए इसे आसानी से दूर-दराज के बाजारों तक भेजा जा सकता है।

लाखों की हो रही कमाई
सुरेंद्र सिंह का कहना है कि आज वह एक एकड़ जमीन से ही सालाना लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं। अमरूद की यह वैरायटी जल्दी खराब नहीं होती इसलिए स्टोरेज और ट्रांसपोर्टेशन में कोई परेशानी नहीं होती। इसके अलावा इसका स्वाद और रंग दोनों ही ग्राहक को खूब पसंद आते हैं जिससे बिक्री में कोई दिक्कत नहीं आती।

दूसरे किसानों को दे रहे प्रेरणा
सुरेंद्र सिंह न सिर्फ खुद अच्छी कमाई कर रहे हैं, बल्कि अब वे आसपास के किसानों को भी आधुनिक खेती के फायदे बता रहे हैं। वह बताते हैं कि अगर किसान पारंपरिक खेती छोड़कर नई तकनीकों और फसलों को अपनाएं तो खेती भी एक सफल व्यवसाय बन सकती है।