High Court: क्या ससुर की संपत्ति पर दामाद का हक होता है? हाई कोर्ट का आया बड़ा फैसला

Top Haryana: अक्सर लोगों के मन में यह सवाल होता है कि क्या दामाद का ससुर की संपत्ति पर कोई अधिकार होता है? इसी सवाल पर हाल ही में केरल हाई कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया है कि दामाद का अपने ससुर की प्रॉपर्टी पर कोई कानूनी अधिकार नहीं होता, चाहे उसने उस संपत्ति को बनाने में पैसे से मदद ही क्यों न की हो।
शादी से क्या बदलता है?
शादी दो परिवारों को जोड़ती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि दामाद को ससुर की संपत्ति पर अधिकार मिल जाता है। कानून के अनुसार, जब तक ससुर अपनी संपत्ति दामाद को लिखकर नहीं देते, तब तक दामाद उस पर कोई दावा नहीं कर सकता।
कोर्ट ने क्या कहा?
केरल हाई कोर्ट ने एक मामले में फैसला सुनाते हुए कहा कि दामाद, ससुर की संपत्ति पर सिर्फ इसलिए हक नहीं जता सकता कि उसने उनकी बेटी से शादी की है। यह बात कोर्ट ने डेविस राफेल नाम के एक व्यक्ति की याचिका को खारिज करते हुए कही। डेविस ने दावा किया था कि शादी के बाद वह ससुर की संपत्ति में रहने का हकदार है।
यह भी पढ़ें-Haryana news: हरियाणा में इस जिले के लोगों को बड़ी राहत, अब मिलेगा इन जमीनों पर मालिकाना हक
पूरा मामला क्या था?
डेविस राफेल ने अपनी ससुराल की प्रॉपर्टी पर दावा किया था। उनके ससुर हेंड्री थॉमस ने ट्रायल कोर्ट में मुकदमा कर दामाद के खिलाफ स्थायी रोक (permanent injunction) की मांग की थी। ससुर ने कहा कि यह प्रॉपर्टी उन्हें चर्च से उपहार में मिली थी और उन्होंने अपनी मेहनत से उस पर घर बनाया है। उन्होंने कहा कि दामाद जबरदस्ती प्रॉपर्टी में घुसने की कोशिश कर रहा है।
दूसरी ओर दामाद ने कहा कि शादी के बाद वह परिवार का हिस्सा बन गया है इसलिए उसे प्रॉपर्टी में रहने का हक है। कोर्ट ने इस तर्क को "शर्मनाक" करार देते हुए खारिज कर दिया।
पत्नी के मामले में क्या होता है?
पत्नी का भी ससुराल की पैतृक संपत्ति पर सीधा हक नहीं होता। अगर पति की मृत्यु हो जाती है, तो पत्नी को सिर्फ पति के हिस्से की संपत्ति मिलती है। अगर सास-ससुर की मृत्यु पति के बाद होती है और उन्होंने प्रॉपर्टी किसी और के नाम नहीं की होती तब पत्नी को कुछ हिस्सा मिल सकता है।
नतीजा क्या निकला?
दामाद को ससुर की संपत्ति पर कोई हक नहीं है, जब तक ससुर खुद उसे ना दें। शादी के रिश्ते से संपत्ति पर अधिकार नहीं मिल जाता। कोर्ट ने स्पष्ट कहा अगर कोई संपत्ति जबरदस्ती या धोखे से ली गई है, तो उसे अदालत में चुनौती दी जा सकती है।
यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana 2025: इन किसानों को नहीं मिलेगी 20वीं किस्त, जानिए क्या है वजह