PM Kisan Yojana 2025: इन किसानों को नहीं मिलेगी 20वीं किस्त, जानिए क्या है वजह
top haryana

PM Kisan Yojana 2025: इन किसानों को नहीं मिलेगी 20वीं किस्त, जानिए क्या है वजह

PM Kisan Yojana 2025: किसानों की 20 वीं किस्त के पैसे इन किसानों के खातों में नहीं आने वालें है, आइए जानें पूरी खबर में...
 
इन किसानों को नहीं मिलेगी 20वीं किस्त, जानिए क्या है वजह
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: PM किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का किसानों को बेसब्री से इंतजार है। सरकार इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6 हजार की आर्थिक सहायता देती है। यह रकम तीन बराबर है दो-दो हजार रुपये करके किश्तों में दी जाती । यह पैसा सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है।

अब खबर है कि 20वीं किस्त जून 2025 में जारी की जा सकती है लेकिन कुछ किसानों को यह किस्त नहीं मिलेगी। आइए जानते हैं इसकी वजह क्या है और कैसे आप चेक कर सकते हैं कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं।

कब आएगी 20वीं किस्त?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 20वीं किस्त 20 जून 2025 तक आ सकती है। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। पिछली यानी 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को जारी की गई थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि चार महीने पूरे होने के बाद अब जून में नई किस्त मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- Haryana News: हरियाणा के 47 गांवों को मिल सकता है 1 करोड़ का इनाम, जाने क्या है स्कीम

किसे नहीं मिलेगा पैसा?
अगर किसान का नाम लाभार्थी सूची (Beneficiary List) में नहीं है तो उसे यह किस्त नहीं मिलेगी। इसके अलावा अगर किसान का e-KYC पूरा नहीं हुआ है, या बैंक खाता और अन्य दस्तावेज अधूरे हैं, तो भी पैसे रुक सकते हैं। कई बार तकनीकी गड़बड़ी या दस्तावेजों में गलती के कारण भी किसानों को किस्त का लाभ नहीं मिल पाता।

आपके खाते में पैसा आएगा या नहीं ऐसे करें चेक 

PM किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।

Farmers Corner में जाएं और ‘Beneficiary List’ के विकल्प पर क्लिक करें।

मांगी गई जानकारी जैसे राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का नाम भरें।

अब स्क्रीन पर आपके गांव के लाभार्थियों की लिस्ट खुल जाएगी।

इसमें अपना नाम ढूंढें अगर नाम है तो आप योग्य हैं और आपके खाते में पैसा आएगा।

अगर नाम नहीं है तो क्या करें?
अगर आपकी जानकारी लिस्ट में नहीं है तो इसका मतलब है कि आपको इस बार किस्त नहीं मिलेगी। ऐसी स्थिति में आप तुरंत अपना e-KYC पूरा करें, बैंक अकाउंट की जानकारी सही करें और अन्य दस्तावेज अपडेट करें।

यह भी पढ़ें- today bank holiday: आज बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे? जानें आज बैंकिंग सेवाओं का हाल