top haryana

Haryana weather: हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी

Haryana weather: मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, आइए जानें पूरी खबर...
 
haryana news
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: हरियाणा में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार सुबह से ही जोरदार बारिश हो रही है। खास तौर पर करनाल, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, पानीपत और सोनीपत जिलों में 11 बजे तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

39% ज्यादा बारिश
प्रदेश में अब तक औसतन 171.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है जबकि सामान्य बारिश 123.3 मिमी होनी चाहिए थी। इसका मतलब है कि अब तक हरियाणा में 39% ज्यादा बारिश हो चुकी है।

4 जिलों में तो 300 मिमी से भी ज्यादा बारिश हो चुकी है जिससे खेतों और जलभराव वाले इलाकों में काफी असर देखा जा रहा है।

17 जुलाई को किन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 17 जुलाई को पंचकूला, यमुनानगर, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, भिवानी और हिसार जिलों में 50 से 75 प्रतिशत हिस्सों में बारिश हो सकती है।

अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, फतेहाबाद, सिरसा, मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों में 25 से 50 प्रतिशत हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

18 जुलाई को कहां होगी बारिश
18 जुलाई को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। इस दिन गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, पानीपत और सोनीपत जिलों में 25 से 50 प्रतिशत हिस्सों में बारिश हो सकती है।

हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों में 25% हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

19 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम
19 जुलाई को अंबाला, यमुनानगर, करनाल और पंचकूला में 25 से 50 प्रतिशत इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान है।

रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात के कुछ हिस्सों (25%) में हल्की बारिश हो सकती है।