top haryana

Haryana weather update: हरियाणा के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Haryana weather update: मौसम विभाग ने हरियाणा के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, आइए पूरी खबर...
 
Haryana news: हरियाणा के 15 जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट, बदलेगा मौसम, जानें कहां होगी बारिश
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने 22 जून को पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया है। सुबह पानीपत में हल्की बूंदाबांदी हुई, और दोपहर में कैथल, फतेहाबाद और नूंह में भी बारिश देखने को मिली। करनाल, भिवानी, अंबाला और जींद सहित कई जिलों में बादल छाए हुए हैं।

हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने अगले 3 घंटे के लिए 7 जिलों अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद और हिसार में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया है। इन क्षेत्रों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

हिमाचल प्रदेश से होते हुए मानसून पंजाब में दाखिल हो गया है। पठानकोट के रास्ते आए मानसून के कारण अमृतसर और लुधियाना में सुबह से बारिश हो रही है। हिमाचल के शिमला, सिरमौर, लाहौल-स्पीति, मनाली, नाहन और कांगड़ा में भी बारिश हुई। कांगड़ा के शाहपुर में बिजली गिरने से एक किसान विजय कुमार (46) की मौत हो गई जो खेत में अपने दोस्तों के साथ काम कर रहा था।

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 22 से 26 जून तक लगातार बारिश की संभावना है। कभी हल्की, तो कभी मध्यम बारिश हो सकती है। हरियाणा और चंडीगढ़ में 22, 23, 24, 27 और 28 जून को कुछ स्थानों पर बारिश होगी जबकि 25 और 26 जून को ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब में भी 22, 23, 27 और 28 को कई जगहों पर अधिकांश जिलों में बारिश का अनुमान है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून 28 जून तक हरियाणा में पहुंच सकता है। इस बार मानसूनी हवाएं दोनों दिशाओं अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही हैं जिससे नमी ज्यादा है और भारी बारिश की संभावना बढ़ जाती है।

शनिवार को हरियाणा में अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि तापमान सामान्य के आसपास ही रहा। सबसे गर्म जिला सिरसा रहा, जहां तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया।