Haryana Weather Update: 17 जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट, बिजली कड़कने की भी चेतावनी
Haryana Weather Update: 29 जून तक प्रदेश में मानसून की दस्तक तय, कई जिलों में हो चुकी है हल्की बारिश

Top Haryana News, Digital Desk: हरियाणा में मौसम (Weather In Haryana) ने करवट ले ली है। गर्मी से राहत की फुहारें जल्द ही कई जिलों को भिगो सकती हैं। मौसम विभाग ने राज्य के 17 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही आसमान में बिजली की गड़गड़ाहट और तेज हवाओं की चेतावनी भी दी गई है। Haryana Weather Update
PM Kisan Yojana: 20वीं किस्त को लेकर बड़ी खुशखबरी, इस तारीख तक आ सकती है किसानों के खाते में पैसा
किन जिलों में रहेगा अलर्ट?
मौसम विभाग के अनुसार आज जिन 17 जिलों में मौसम बिगड़ सकता है, वे हैं-
पंचकूला (Panchkula), अंबाला (Ambala), यमुनानगर (Yamunanagar), कुरुक्षेत्र (Kurukshetra), करनाल (Karnal), पानीपत (Panipat), सोनीपत (Sonipat), रोहतक (Rohtak), भिवानी (Bhiwani), झज्जर (Jhajjar), चरखी दादरी (Charkhi Dadri), महेंद्रगढ़ (Mahendragarh), रेवाड़ी (Rewari), गुरुग्राम (Gurugram), फरीदाबाद (Faridabad), नूंह (Nuh) और पलवल (Palwal)।
इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 30–40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। Haryana Weather Update
प्री-मानसूनी सिस्टम बिगड़ा
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में प्री-मानसून सक्रिय हो चुका है। आपको बर दें की इससे हवा में नमी बढ़ेगी और तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। विभाग ने संभावना जताई है कि 29 जून तक हरियाणा में मानसून की आधिकारिक एंट्री हो सकती है। Haryana Weather Update
Haryana News: हरियाणा के इन 3 जिलों में चक्का जाम हड़ताल, नहीं चलेगी हरियाणा रोडवेज
बीते दिनों कहां-कहां बरसे बादल?
हाल ही में हरियाणा के भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, करनाल, कैथल और नूंह जिलों में बारिश हुई है। वहीं हिसार (Hisar) और गुरुग्राम (Gurugram) में 2 दिन पहले भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया, जिससे वाहन तक जलमग्न हो गए थे। Haryana Weather Update