Haryana Weather Update: हरियाणा में भीषण गर्मी पर सरकार का अलर्ट, 19 जून से बदल सकता है मौसम
top haryana

Haryana Weather Update: हरियाणा में भीषण गर्मी पर सरकार का अलर्ट, 19 जून से बदल सकता है मौसम

Haryana Weather Update: राज्य के कुछ जिलों में गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है| शुक्रवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में दोपहर बाद मौसम अचानक बदला और बूंदाबांदी...

 
हरियाणा में भीषण गर्मी पर सरकार का अलर्ट, 19 जून से बदल सकता है मौसम
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana News, Digital Desk: हरियाणा में लू (heat wave in haryana) और तेज गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है| शनिवार को राज्य के जिलों में गर्म हवाओं ने हालत खराब कर दी है| मौसम विभाग ने प्रदेश में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है| इसी के साथ सरकार ने लोगों को सचेत करते हुए गर्मी से बचाव की नई गाइडलाइन लागू कर दी है|

सरकार की ओर से साफ भाषा में कहा गया है कि लोग दोपहर के समय अधिक सावधानी बरतें, खासकर महिलाएं दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक खाना बनाने से बचें| बाहर निकलते समय सिर और चेहरा ढक कर रखें और प्यास न लगने पर भी पानी पीते रहें, ताकि शरीर में डिहाइड्रेशन न हो|

कुछ जिलों में मिली गर्मी से राहत 

राज्य के कुछ जिलों में गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है| शुक्रवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में दोपहर बाद मौसम अचानक बदला और बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं भी चलीं| बताया जा रहा है की फतेहाबाद में बारिश के साथ ओले भी गिरे| वहीं, भिवानी में सबसे अधिक 20 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई| बारिश और तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ गिर गए, खंभे टूटे और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे यातायात व बिजली व्यवस्था पर बुरा असर पड़ा|

इन सबके बीच सबसे अधिक तापमान सिरसा में दर्ज किया गया, जहां पारा 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया| उमस (Humidity) और गर्म हवाओं ने जनजीवन को बहुत प्रभावित किया|

19 जून तक बारिश होने की संभावना 
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभक के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते प्रदेश में आगामी दिनों में हल्का मौसम परिवर्तन देखने को मिल सकता है| उन्होंने बताया कि 15 जून की रात से लेकर 16 जून तक हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है|

हरियाणा ऐग्रिकल्चर यूनिवर्सिटी से डॉ. खीचड़ के अनुसार, 19 जून से हरियाणा में प्री-मानसूनी हवाएं दस्तक देंगी| इससे वातावरण में नमी बढ़ेगी और तापमान में भी गिरावट आने के आसार हैं| उन्होंने यह भी बताया कि 20 जून के बाद मानसून धीरे-धीरे राज्य में सक्रिय हो सकता है, और 28 जून तक मानसून पूरी तरह से हरियाणा में प्रवेश कर सकता है|

आगे कब और कहाँ हो सकती है बारिश?
राज्य सरकार और मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश को लेकर अलग-अलग जिलों के लिए पूर्वानुमान जारी किया गया है| 14 जून को पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला और करनाल में 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है, जबकि बाकी जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है| 15 जून को 12 जिलों में हल्की बारिश, 16 को 11 जिलों में और 17 जून को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, यमुनानगर और करनाल में 50 प्रतिशत तक बारिश की संभावना जताई गई है| इसके अलावा हरियाणा के अन्य जिलों में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है|

गौरतलब है कि प्रदेश में अचानक गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है| सरकार ने अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में स्लाइन घोल, ORS और आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं| श्रमिकों, फेरीवालों और खुले में काम करने वालों के लिए काम के समय में लचीलेपन की सिफारिश की गई है, ताकि उन्हें तेज गर्मी के समय काम न करना पड़े|

सरकार ने यह भी कहा है कि आने वाले दिनों में लगातार स्थिति पर नजर रखी जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त राहत व बचाव के उपाय लागू किए जाएंगे|