Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया हाई अलर्ट

Top Haryana: हरियाणा में बारिश का दौर चल रहा है। हरियाणा के कई जिलों में बारिश से जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।
आज भी IMD ने राज्य में भारी बारिश की चेतावनी दी है। हरियाणा के कई जिलों में भयंकर बारिश की की संभावना जताई जा रही है। आइए जानें पूरी खबर को विस्तार के साथ...
हरियाणा के मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में प्रदेश के 5 जिलों में जिनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, नूंह और पलवल शामिल हैं, उनमें येलो अलर्ट जारी किया है।
इन सब के साथ विभाग ने फ़्लैश अलर्ट भी जारी किया है जिसमें हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर को शामिल किया गया है। अगले कुछ घंटों में इन स्थानों पर मौसम बिगड़ सकता है।
हरियाणा में अगले तीन दिन में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। हरियाणा के कई जिलों में जैसे हिसार, पंचकुला, गुरुग्राम, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, भारी बारिश की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों में हरियाणा के अनेक जिलों में जोरदार बारिश का ऐलान किया है। भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने भी अपनी कमर कस ली है, ताकि जान-माल की हानी न हों।