Haryana Weather Today: हरियाणा में अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Top Haryana: हरियाणा में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। बीते कुछ दिनों से गर्मी और उमस से लोग परेशान थे लेकिन अब मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। आने वाले तीन दिनों यानी 15, 16 और 17 अगस्त को कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस से राहत मिल सकती है।
15 अगस्त को कई जिलों में येलो अलर्ट
15 अगस्त को हरियाणा के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं फतेहाबाद और कैथल में बहुत कम यानी 0-25% तक बारिश होने की संभावना है। हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, जींद, पानीपत, सोनीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र में 25-50% तक बारिश हो सकती है।
सुबह 10 बजे तक जीटी रोड बेल्ट के जिलों में तेज बारिश का फ्लैश अलर्ट भी जारी किया गया था। झज्जर और पंचकुला में बारिश शुरू हो चुकी थी, वहीं अन्य जिलों में बादल छाए रहे।
16 अगस्त को कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना
16 अगस्त को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस दिन अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत और सोनीपत में येलो अलर्ट जारी किया गया है। सिरसा और फतेहाबाद में कम बारिश की संभावना है (0-25%)।
जबकि हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, कुरुक्षेत्र, जींद, कैथल, रोहतक और झज्जर में मध्यम बारिश (25-50%) हो सकती है। पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत और सोनीपत में भारी बारिश (50-75%) के आसार हैं।
17 अगस्त को अलर्ट नहीं, लेकिन बारिश के आसार
17 अगस्त को मौसम विभाग ने किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है लेकिन फिर भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, झज्जर, रोहतक और जींद में हल्की बारिश (0-25%) हो सकती है। वहीं पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में 25-50% तक बारिश होने के आसार हैं।
क्या करें सावधानी?
बारिश के इन पूर्वानुमानों को देखते हुए लोगों को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक बाहर निकलने से बचें खासकर सुबह और शाम के समय जब बारिश तेज हो सकती है। खेतों और जलभराव वाले इलाकों में सतर्कता बरतें और मौसम विभाग के अपडेट्स पर ध्यान देते रहें।